श्याम दुलारे मित्र मंडल सेवा समिति ने श्याम बाबा ध्वजा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने पर झज्जर पुलिस का आभार व्यक्त किया
झज्जर 07 वीरवार :—लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर शहर में निकाली गई श्री श्याम बाबा की ध्वजा यात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने पर श्री श्याम दुलारे मित्र मंडल संस्था ने पुलिस कार्यालय झज्जर में पुलिस अधीक्षक झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन से मिलकर उनको फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका आभार व्यक्त किया। पुलिस की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस ध्वजा यात्रा में भारी मात्रा में पुरुष व महिलाओं ने भाग लिया था। जिस दौरान पुलिस के अधिकारी व कर्मचारी ने अपने कर्तव्यों परायणता मेहनत एवं संयम का परिचय देते हुए शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए बहुत अच्छा कार्य किया। किसी भी प्रकार की विकट परिस्थिति को उत्पन्न नहीं होने दिया तथा यातायात को सुचारू बनाए रखने में अहम भूमिका अदा की इस दौरान यातायात की असुविधा होने की काफी संभावना थी परंतु पुलिस की अच्छी कार्य शैली के कारण इस धार्मिक यात्रा में बिना अड़चन के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने पर उन्होंने पुलिस अधीक्षक सहित सभी पुलिस कर्मचारियों का धन्यवाद किया।इस दौरान पुलिस अधीक्षक से मिलने के लिए आए श्याम दुलारे मित्र मंडल संस्था झज्जर के गणमान्य व्यक्ति राधेश्याम भाटिया, प्रवीण सुखीजा, जगदीश कटारिया, संजय मक्कड़, मुकेश पोपली, भूषण चुघ, दीपक मक्कड़, बिटू चुघ व डॉ नंद सरदाना मौजूद रहे