मादक पदार्थ चरस के साथ दो आरोपी काबू, 1 किलो 935 ग्राम चरस बरामद

बेरी 28 अप्रैल  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा विरुद्ध अभियान के तहत पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटीनारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा दो आरोपियों को मादक पदार्थ चरस के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी निरीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि एंटीनारकोटिक सैल की की एक टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जलालुद्दीन निवासी शेरपुर मोहल्ला पीलीभीत उत्तर प्रदेश व संजय निवासी अहरी जिला झज्जर मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जलालुद्दीन नशीला पदार्थ लेकर आएगा जिसे संजय अपनी मोटरसाइकिल पर बैठकर बेरी में सप्लाई करेगा। और वह वजीरपुर रास्ते होते हुए जहाजगढ़ जाएगा। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए एंटीनारकोटिक सेल की टीम ने देरी जहाजगढ़ रोड ट्रेन के पास नाकाबंदी की और आने जाने वाले वाहनों पर नजर रखने लगे जो कुछ समय बाद मिली सूचना के अनुसार एक पल्सर मोटरसाइकिल पर दो लड़के आते दिखाई दिए जिन्हें पुलिस पार्टी ने रुकवा कर चेक किया तो पल्सर चालक संजय जिसने पिट्ठू बैग टांग रखा था। और पीछे बैठे व्यक्ति ने अपना नाम जलालुद्दीन बताया। मिली गुप्त सूचना के अनुसार एंटी नारकोटिक सेल की टीम ने दोनों व्यक्तियों को मौके पर काबू करके मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त व्यक्तियों की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से नशीला पदार्थ चरस बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 1 किलो 935 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ चरस के साथ पकड़े गए दोनों आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बेरी में मामला दर्ज करके आरोपियों को अदालत झज्जर में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपियों को पूछताछ के लिए तीन दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।