ऑपरेशन आक्रमण के तहत विभिन्न मामलों के वांछित 15 आरोपियों को किया गिरफ्तार
झज्जर 28 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शनिवार को पुलिस महानिदेशक हरियाणा शत्रुजीत सिंह कपूर, आईपीएस के आदेश अनुसार समस्त हरियाणा में अपराध नियंत्रण हेतु “ऑपरेशन आक्रमण चलाया गया। जिसके तहत झज्जर पुलिस ने पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए विभिन्न मामलों के वांछित 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।इस अभियान का मुख्य उद्देश्य अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों पर नकेल कसना और वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाये गये इस अभियान में जिले के सभी थाना प्रबंधक चौकी प्रभारी सीआईए,एनसी की विभिन्न 19 टीमों का गठन किया गया। जिसमें 75 पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने अपराधियों पर कड़ा प्रहार करते हुए विभिन्न मामलों के 15 वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। जिनमें थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में करन नामक एक व्यक्ति की चोट मार कर हत्या करके उसे मृत अवस्था में सरकारी अस्पताल में छोड़कर फरार होने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। वहीं मोबाइल फोन चोरी के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करके आरोपी से एक मोबाइल फोन बरामद किया और एक पीओ,9 बेल जंपर व एक अन्य मामलों के आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने बताया कि जिला में किसी भी प्रकार की अपराधिक वारदात को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने बताया कि झज्जर पुलिस द्वारा समय-समय पर ऑपरेशन आक्रमण के तहत विशेष छापामार कार्रवाई ऐसे ही चलती रहेगी।