मादक पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 25 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की टीम द्वारा नशीले पदार्थ गांजा के साथ एक आरोपी को थाना आसौदा के एरिया से काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उपनिरीक्षक दीपक महलावत ने बताया कि एंटीनाकोटिक सेल की एक टीम थाना आसौदा के एरिया में मौजूद थी। पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि मनोज मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह वॉटर टैंक सप्लाई रोड रोहद नजदीक सरकारी स्कूल रोहद के पास गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। गुप्त सूचना के आधार पर एंटीनारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक सोहन की पुलिस टीम द्वारा मिली गुप्त सूचना के अनुसार उपरोक्त व्यक्ति को वॉटर टैंक सप्लाई रोड नजदीक सरकारी स्कूल रोहद से काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 308 ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज निवासी रोहद जिला झज्जर के तौर पर की गई। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

==========

: अवैध शराब देसी की 11 बोतल के साथ एक आरोपी काबू

झज्जर 23 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत झज्जर पुलिस की एक टीम ने थाना दुजाना के एरिया से अवैध शराब देशी के साथ एक आरोपी को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक दुजाना उपनिरीक्षक अंकित ने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के दिशा निर्देश अनुसार जिला में नशीले पदार्थ व अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ एक विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत थाना दुजाना की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 11 बोतलों के साथ एक आरोपी को काबू किया। उन्होंने बताया कि थाना में तैनात मुख्य सिपाही नीरज कुमार की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि रमेश अवैध शराब का धंधा करता है। इस गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम द्वारा नाकाबंदी की गई तो नाकाबंदी के दौरान गिरावड़ की तरफ से एक व्यक्ति आता हुआ दिखाई दिया जिसके कंधों पर एक प्लास्टिक का कट्टा था। पुलिस टीम संदेह के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति की तलाशी ली गई तो प्लास्टिक के कट्टे के अंदर 11 बोतल अवैध शराब देशी की बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान रमेश निवासी बिरधाना जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना दुजाना में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल मिलाई गई
===========

: झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों ने अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग स्थानो से तीन आरोपियो को किया काबू

झज्जर  25 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियारों के साथ अलग-अलग स्थानों से तीन आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन द्वारा जिला में अवैध असलाह रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए झज्जर पुलिस की दो अलग-अलग टीमों द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानो से एक अवैध डोगा व दो अवैध हथियारों के साथ तीन आरोपियों को काबू किया गया। स्पेशल स्टाफ झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक वीरेंद्र कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना बेरी के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम द्वारा संदेह के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए दो युवको को काबू किया गया। पकड़े गए युवको की मौका पर तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से एक देशी डोगा, एक देशी पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपीयो की पूछताछ में पहचा सुनील निवासी मारोत जिला झज्जर व सचिन निवासी मामडिया अहीर रेवाड़ी के तौर पर की गई।
वही एंटी व्हीकल थैफ्ट की एक टीम थाना दुजाना के एरिया में तैनात थी। एंटी व्हीकल थैफ्ट में तैनात मुख्य सिपाही धीरेंद्र कि टीम थाना दुजाना के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम ने संदेह के आधार पर एक युवक को काबू किया। पकड़े गए युवक की मौके पर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से एक अवैध हथियार बरामद हुआ। अवैध हथियार के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान इंद्रजीत निवासी कारौर जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए संबंधित थाना में मामले दर्ज किए गए। पकड़े गए तीनों आरोपियों के खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

========

: नशे के दुष्प्रभाव व यातायात के नियमों के बारे में की दुलीना चौकी प्रभारी ने कंपनी कर्मचारियों को किया जागरूक

झज्जर 25 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा अलग-अलग स्थानों पर जाकर लगातार युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव और यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में जागरूक किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज दुलीना चौकी प्रभारी उप निरीक्षक जय भगवान ने अम्बर कंपनी दादरीतोए के कर्मचारियों को को किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करने बारे जागरूक करते हुए कहा कि हमें किसी भी प्रकार का नशा नहीं करना चाहिए क्योंकि नशा हमें मानसिक शारीरिक और आर्थिक हानि पहुंचना है। इस दौरान यातायात समन्वय प्रभारी उप निरीक्षक सत्यप्रकाश ने कर्मचारियों को यातायात के नियमों का पालन करने के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश देते हुए कहा कि आज के युग में हर व्यक्ति मोटरसाइकिल या 4 व्हीकल का प्रयोग जरूर कर रहा है। इसलिए हमें सड़क पर निकलते समय यातायात के नियमों का पालन करना चाहिए और नशे में कभी वाहन नहीं चलना चाहिए। मोटरसाइकिल पर हेलमेट का प्रयोग जरूर करना चाहिए।

=========

अवैध शराब के साथ एक आरोपी काबू, पकड़े गए आरोपी से 96 पव्वे देशी शराब व 12अध्धे अंग्रेजी शराब बरामद

बहादुरगढ़ 25 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार नशा मुक्त भारत अभियान के तहत थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी मांडोठी की पुलिस टीम ने चौकी के एरिया से 96 पव्वे देशी शराब व 12 कध्धे अंग्रेजी शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी पर प्रभारी मांडोठी उप निरीक्षक अनिल पूनिया ने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने नशीले पदार्थों व शराब के अवैध धंधो में लिप्त दोषियों को पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। अभियान के तहत चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही नवीन कुमार की पुलिस टीम चौकी के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि ओमवीर अवैध शराब का धंधा करता है। वह गांव भापडोदा से छारा रोड पर बनी एक दुकान के अंदर अवैध शराब रखे हुए हैं। गुप्त सूचना के आधार पर भापड़ौदा रोड पर बनी दुकान पर पहुंचा तो वहां पर एक व्यक्ति दुकान के बाहर खड़ा दिखाई दिया। उपरोक्त व्यक्ति को साथ में लेकर दुकान की तलाशी ली गई तो दुकान के अंदर से 96 पव्वे देशी शराब व 12 अध्धे अंग्रेजी शराब की बरामद हुए। अवैध शराब के साथ पकड़े गए आरोपी की पहचान ओमवीर निवासी भापडौदा जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।

========%

एक छोटी सी गलती आपके व सामने वाले के जीवन को संकट में डाल सकती है इसलिए यातायात के नियमों का पालन करें:-यातायात प्रबंधक विकास कुमार

बहादुरगढ़ 25 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

यातायात प्रबंधक विकास कुमार ने आमजन को जानकारी देते हुए कहा कि यातायात पुलिस द्वारा जहां यातायात के नियमों का पालन करवाने के लिए चालान के साथ-साथ उन्हें जागरूक भी किया जा रहा है ताकि किसी के परिवार का कोई लाल सड़क दुर्घटना का शिकार ना हो। जिसके परिवार के साथ यह अप्रिय घटना होती है उसी को पता होता है कि यातायात के नियमों का पालन करना कितना जरूरी है। आपकी छोटी सी गलती आपके व सामने वाले के परिवार को संकट में डाल सकती है। इसलिए आप हमेशा यातायात के नियमों का पालन करें और किसी भी प्रकार के नशे का प्रयोग न करें। क्योंकि नशा जहां हमारे मानसिक संतुलन को खराब करता है वही पारिवारिक व सामाजिक ताने-बाने को भी प्रभावित करता है। इसलिए आप शिक्षित बने और अपने बच्चों को भी शिक्षित बनाएं। एक शिक्षित परिवार ही एक शिक्षित समाज का निर्माण कर सकता है। हमेशा नशा करने या वाहन चलाने से पहले यह जरूर सोचें की आपका परिवार आपका इंतजार कर रहा है। वाहन को अपने नियंत्रण में चलाएं कभी भी वाहन चलाते समय जल्दबाजी न करें और नशा करके कभी भी वाहन ने चलाएं। अगर आपको कहीं पर भी नशा बिकने की कोई सूचना मिलती है तो झज्जर पुलिस द्वारा जारी मोबाइल नंबर 8930305020 पर इसकी सूचना दें आपके द्वारा दी गई सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी और आपकी पहचान को गुप्त रखा जाएगा। आप लोग भी नशा मुक्त भारत अभियान का हिस्सा बने और झज्जर पुलिस का पूरा सहयोग करें। आपके सहयोग से कि हम झज्जर जिले को नशा बना सकते हैं।