*महिलाओं को ई-रिक्शा के लिए मिलेगा 3 लाख तक का ऋण*
*सरकार देगी प्रशिक्षण व बनवाएगी ड्राइविंग लाइसेंस*
*महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में बड़ा कदम*
*झज्जर, 6 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में अनेक बड़े कदम उठा रही है। प्रदेश सरकार ने महिलाओं की आर्थिक व सामाजिक स्थिति में सुधार लाने के लिए मातृशक्ति उद्यमिता योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत महिलाओं को तीन लाख रुपये तक का लोन दिलवाने की व्यवस्था की गई।
डीसी ने इस योजना के तहत महिलाओं फ्री में प्रशिक्षण देते हुए उनके ड्राइविंग लाइसेंस बनाए जाएंगे। प्रशिक्षण उपरांत बैंक के द्वारा आसान किस्तों में ब्याज पर छूट के साथ त्रण उपलब्ध कराया जाएगा। इस राशि से वह यातायात वाहन जैसे ऑटो रिक्शा या फिर ई-रिक्शा खरीद सकती है। यह योजना महिला विकास निगम की तरफ से चलाई जा रही है। योजना के तहत वर्ष 2024-25 में तीस केस का लक्ष्य रखा गया है। इच्छुक महिलाओं को जिले में पुराना बस अड्डा स्थित महिला विकास निगम कार्यालय में संपर्क करना होगा। डीसी ने कहा कि महिलाओं के जीवन में तरक्की के रास्ते खोलने की दिशा में यह महत्वपूर्ण स्कीम है जिसका फायदा उठाते हुए महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं।

फाइल फोटो – कैप्टन शक्ति सिंह, उपायुक्त, झज्जर