एसीपी राजेंद्र सिंह ने थाना लाईनपार के सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग लेकर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

बहादुरगढ़ 06 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

शनिवार को एसीपी राजेंद्र सिंह ने थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के सभी अनुसंधानकर्ताओं की मीटिंग ली। मीटिंग के दौरान उन्होंने सभी अनुसंधानकर्ताओं को अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी और निष्ठा से करने और थाने में आये प्रत्येक फरियादी के साथ सम्मान पूर्वक व्यवहार करने , विशेषकर बच्चों, महिलाओं व सीनियर सिटीजन को विशेष महत्व दें और अगर उनको अपनी शिकायत लिखने में कोई दिक्कत होती है तो उनकी हर तरह से सहायता करें और उनकी समस्याओं का जल्द से जल्द निवारण करें। इस दौरान उन्होंने तीन नए कानून के बारे में भी अनुसंधानकर्ताओं से विचार विमर्श करते हुए कहा कि जो नए कानून आए हैं उनके बारे में अच्छे से अध्ययन करें और आमजन को भी इन नए कानून के बारे में विस्तार से जानकारी दें। ताकि आमजन को भी इन नए कानून के बारे में पता चले। कोई भी जघन्य अपराध होता है उसकी वीडियो ग्राफी जरूर करवाएं ताकि अपराधी को कम से कम समय में कठोर सजा दिलवाई जा सके।थाने का कोई भी कार्य बिना किसी कारण के पेंडिंग नहीं होना चाहिए। इस दौरान कार्य भारक थाना लाइनपार बहादुरगढ़ प्रबंधक उप निरीक्षक धर्मेंद्र व थाने के सभी अनुसंधान करता मौजूद रहे