*सोमवार को लगेगा समाधान शिविर, नागरिकों की शिकायतों को दूर में सफल साबित हो रहे समाधान शिविर*
*मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने दिए जरूरी निर्देश*
*नागरिकों की समस्याओं का हर संभव मौके पर ही किया जा रहा है समाधानः डीसी*

झज्जर, 6 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार के निर्देशों पर प्रत्येक कार्यदिवस पर जिला व उपमंडल स्तर पर समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिले में जो भी समस्याएं लेकर नागरिक समाधान शिविर में पहुंच रहे हैं उनका प्रभावी व त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। जिले में अभी तक जो शिकायतें प्राप्त हुई हैं उनमें से ज्यादातर का समाधान किया जा चुका है जो लंबित हैं उनका निर्धारित समय अवधि में समाधान करने के अधिकारियों के निर्देश दिए हैं।

समाधान शिविर में आ रही शिकायतें के संदर्भ में प्रदेश के मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से समीक्षा की। वीसी उपरांत एडीसी सलोनी शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि समाधान शिविरों में बिना किसी देरी के अधिक से अधिक लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं भी इन शिविरों की समीक्षा कर रहे हैं। ऐसे में अधिकारी द्वारा समस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में अभी तक 2082 शिकायतें दर्ज हुई हैं जिनमें से ज्यादातर का समाधान करते हुए नागरिकों को राहत की दी गई है। वहीं जो शिकायतें लंबित हैं उन पर निर्धारित समय अवधि में एक्शन लेने के निर्देश दिए हैं। एडीसी ने कहा कि समाधान शिविर के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद होते हैं जिससे की ऐसी समस्याएं व शिकायतें जो कई विभागों से संबंधित हैं उनका सामुहिक तौर पर समाधान किया जाता है। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं को दूर करने में समाधान शिविर काफी कारगर साबित हो रहे हैं और जिला प्रशासन आमजन की शिकायतों को लेकर पूरी संवेदनशील व गंभीर है व उनकी शिकायतों पर त्वरित एक्शन लिया जा रहा है।

*फाइल फोटो – समाधान शिविर में नागरिकों की शिकायतें सुनते हुए उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह।*