महावीर अवार्ड के लिए आनलाइन आवेदन 30 जुलाई तक
– – विजेता को मिलेगा 10 लाख रुपए व प्रशस्ति पत्र
झज्जर, 11जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
भगवान महावीर फाऊंडेशन की ओर से अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व समुदाय और सामाजिक सेवा जैसे क्षेत्रों में समाज के लिए निस्वार्थ सेवा करने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के लिए 28वें महावीर पुरस्कार के लिए सिफारिशें मांगी गई हैं। इसमें प्रत्येक क्षेत्र में 10 लाख रुपये, एक प्रशस्ति पत्र व एक स्मृति चिन्ह दिया जाएगा। 30 जुलाई तक विचार के लिए अनुशंसित व्यक्तियों व संस्थाओं के नाम व पते ईमेल nomination s.bmfawards@gmail.com पर भेजे जा सकते हैं।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि भगवान महावीर फाउंडेशन की स्थापना 1994 में चेन्नई में हुई थी। फाउंडेशन का उद्देश्य ऐसे व्यक्तियों और संस्थाओं की पहचान कर उन्हें प्रोत्साहित करना और सम्मानित करना है जो समाज को निस्वार्थ सेवा प्रदान कर रहे हैं और दूसरों को भी ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान महावीर फाऊंडेशन की ओर से हर वर्ष चार क्षेत्रों अहिंसा और शाकाहार, शिक्षा, दवा व सामुदायिक और सामाजिक सेवा प्रत्येक क्षेत्र में 10 लाख रुपए, एक प्रशस्ति पत्र और एक स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जाता है।
उन्होंने बताया कि पुरस्कार विजेताओं का चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री एमएन वेंकटचलैया की अध्यक्षता वाली जूरी द्वारा किया जाता है। पुरस्कार भारत के राष्ट्रपति, भारत के उपराष्ट्रपति, राज्यपाल, मुख्यमंत्रियों व मंत्रियों जैसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों द्वारा औपचारिक समारोह में प्रदान किए जाते हैं।
-पात्र व्यक्ति ऐसे करें नामांकन
डीसी ने बताया कि कोई व्यक्ति व संस्था आवेदन कर सकती है या किसी व्यक्ति द्वारा प्रायोजित की जा सकती है। नामांकित/प्रायोजक भरा हुआ नामांकन nomination s.bmfawards@gmail.com में दिए गए लिंक के माध्यम से 30 जुलाई तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि फाउंडेशन कि
सी भी वर्ष में किसी भी या सभी श्रेणियों में पुरस्कार प्रदान करने को स्थगित या रोक सकता है। यदि फाउंडेशन की राय में कोई भी नामांकित व्यक्ति पुरस्कार प्राप्त करने के लिए उपयुक्त नहीं पाया जाता है। महावीर पुरस्कार के चयन में जूरी का निर्णय अंतिम होगा।