ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी चालक हो जाएं सावधान वरना देना पड़ सकता है ₹10000 तक का जुर्माना: पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन

झज्जर/बहादुरगढ़ 30 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल तक ब्लैक फिल्म लगी गाड़ियों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया जाएगा जिस दौरान अगर कोई ब्लैक फिल्म लगी गाड़ी मिलती है तो उसके खिलाफ कानून कार्रवाई अमल मे लाई जाएगी। जिस संबंध में पुलिस महानिदेशक श्री शत्रुजीत कपूर के आदेश अनुसार व पुलिस आयुक्त श्री सतीश बालन के मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसा जाएगा। जिस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि झज्जर पुलिस ऐसे वाहन चालकों पर शिकंजा कसने जा रही है जो अपनी गाड़ियों के शीशे पर ब्लैक फिल्म लगाकर घूम रहे हैं उन्होंने बताया कि ब्लैक फिल्म लगाना यातायात नियमों के खिलाफ है जिसके लिए हरियाणा पुलिस द्वारा 1 अप्रैल से 7 अप्रैल 2024 तक विशेष अभियान चलाया गया है। जिस संबंध में यातायात प्रबंधक झज्जर/ बहादुरगढ़ व थाना प्रबंधकों चौकी प्रभारियों को आदेश दे दिए गए हैं अगर कोई भी वाहन चालक अपनी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगाए हुए मिलता है तो उसका चालान किया जाए। जिस संबंध में पुलिस उपायुक्त ने आमजन से भी यातायात के नियमों का पालन करने की अपील करते हुए कहा कि वे यातायात के नियमों का पालन जरूर करें उनकी अनदेखी न करें अगर कोई यातायात के नियमों कि अवहेलना करता हुआ मिलता है तो ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरह से चालान किए जाएंगे। इसके अलावा उन्होंने लोगों से यह भी अपील की है कि यदि आपको कोई भी पटाखा मोटरसाइकिल चालक बुलेट पटाखा बजाता या किसी गाड़ी पर ब्लैक फिल्म लगी मिले तो आप तुरंत इसकी सूचना डायल 112 पर दे सकते हैं ताकि उनके खिलाफ कार्रवाई अमल मिलाई जा सके।