पलिस आयुक्त झज्जर बी सतीश बालन ने पुलिस कार्यशैली को जांचने के लिए स्वयं लिया शिकायतकर्ताओ से फीडबैक
झज्जर 30 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शनिवार को पुलिस आयुक्त झज्जर श्री बी सतीश बालन द्वारा झज्जर पुलिस की कार्यशैली को जांचने के लिए स्वयं शिकायतकर्ता पक्ष के पास फोन करके उनकी राय जानी पुलिस आयुक्त द्वारा जिला के 15 आपराधिक मामलों में शिकायतकर्ता से उनकी शिकायत के संबंध में फीडबैक लिया गया जिसमें सभी पीड़ित पक्ष पुलिस की कार्यशाली से संतुष्ट मिले और उन्होंने पुलिस के द्वारा की जाने वाली कार्यशैली की सराहना की जिस पर पुलिस आयुक्त ने बताया कि सबसे ज्यादा शिकायतें थाने में लड़ाई झगड़ा, मारपीट व धमकी देने की आती है ऐसे मामलों पर पुलिस उपायुक्त व सहायक आयुक्त को तुरंत शिकायतकर्ता से सीधे संपर्क करने व पुलिस कार्रवाई से उनको संतुष्ट करने और उन्हें शिघ्रता से न्याय दिलाने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए उन्होंने बताया कि ऐसे मामलों में लापरवाही करने वाले पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को विभागीय कार्रवाई का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान उन्होंने बताया कि पुलिस का कार्य आमजन की सुरक्षा करना और उनका विश्वास बनाए रहना है। इसके लिए हमें प्रत्येक शिकायतकर्ता की बातों को ध्यान से सुनना चाहिए और उनकी बिना किसी देरी के हर संभव सहायता करनी चाहिए ताकि आमजन का पुलिस पर विश्वास बना रहे।