गैस एजेंसी से सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपी काबु
झज्जर 30 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की टीम ने गैस एजेंसी के अंदर से सामान चोरी करने के मामले में चार आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक बेरी निरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि गैस एजेंसी के अंदर से बैटरी, पानी की मोटर, 5 पीस लिक वजन करने की मशीन व अन्य सामान चोरी के मामले में चार आरोपियों को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। उन्होंने बताया कि कंवर सिंह निवासी पलड़ा जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि मैंने गांव पलडा में जहाजगढ़ रोड पर एचपी के नाम से गैस एजेंसी कर रखी है।27 मार्च 2024 को मैं अपनी गैस एजेंसी को बंद करके अपने घर चला गया था। जब मैंने सुबह आकर देखा तो गोदाम व स्टोर के ताले टूटे हुए मिले। जब मैंने सामान को चेक किया तो उपरोक्त समान नहीं मिला। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने अपराधियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। दिए गए निर्देशों की पालना करते हुए उपरोक्त मामले में थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक प्रीतम कुमार की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को काबू करने में सफलता हासिल की। पकडे गए आरोपियों की पहचान सुमित उर्फ कोबरा, सुरेंद्र उर्फ मीनू, ललित उर्फ मोनू व रविदास उर्फ मोगली उर्फ रवि चारों निवासी गांव पलड़ा जिला झज्जर के तौर पर की गई। आरोपियों से चुराया गया उपरोक्त सामान बरामद किया गया।पकड़े गए आरोपियो के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।