*बेटा-बेटी मैं फर्क कोण सा, भ्रूण हत्या सा नर्क कोणसा गीतों से भजन पार्टियां आमजन में कर रही जागरूकता का संचार*
*हरियाणे नै देखण खातिर सब दूर-2 तै आवै सै, देख तरक्की हरियाणे की सब भाई सहरावे सै…….*
*सूचना जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग हरियाणा की ओर से चलाया जा रहा है विशेष प्रचार अभियान*
*झज्जर, 8 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणे नै देखण खातिर सब दूर-2 तै आवै सै, देख तरक्की हरियाणे की सब भाई सहरावे सै। ऐसे ही हरियाणवी लोक धुनों पर आधारित गीतों के द्वारा जिला सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की भजन व ड्रामा पार्टियां जोर-शोर से सरकारी योजनाओं व सामाजिक कुरतियों के खिलाफ प्रचार अभियान में जुटी हुई हैं। गांव-गांव व शहर में वार्ड-दर-वार्ड जाकर प्रचार पार्टियां आमजन को जागरूक कर रही हैं।
डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड़ ने बताया कि शुक्रवार को सूचीबद्ध भजन पार्टी कंवर पाल ने मदाना खुर्द व चमनपुरा, रामबीर की पार्टी ने बहालगढ़ व खापडवास कलां, ब्रह्मप्रकाश की पार्टी ने अम्बोली, धनिया, पूनम एंड भजन पार्टी ने इस्माईलपुर, मुण्डाखेड़ा, अशोक की पार्टी ने खेड़ी जसौर, निलोठी तथा सलीम की पार्टी ने दूबलधन गांवों में अपने भजनों के जरिये आमजन के बीच सरकारी योजनाओं का प्रचार किया। भजन पार्टी द्वारा हरियाणवी लोक शैली में ग्रामीणों को सरकार की उपलब्धियों से भी अवगत करवाया जा रहा है। समाजिक कुरितयों के खिलाफ भी अभियान चलाया जा रहा है। बेटा-बेटी मैं फर्क कोण सा, भ्रूण हत्या सा नर्क कोणसा व पिवै रोज शराब कर रहा घर नै कती खराब आदि भजनों द्वारा आमजन को जागरूक किया जा रहा है। यह प्रचार अभियान पूरे जुलाई महीने तक चलेगा। सूचना एवं जनसंपर्क विभाग ने एक माह तक चलने वाले विशेष प्रचार अभियान के लिए योजना तैयार कर रखी है व उसी के अनुसार भजन पार्टियों को गांवों में भेजा रहा है। डीआईरपीआरओ ने बताया कि प्रचार पार्टियों की निरंतर मॉनिटरिंग की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिले में प्रचार अभियान प्रभावी तरीके से चल रहा है व ग्रामीणों को सरकार द्वारा जनता के हित में चलाई जा रही योजनाओं के बारे में अवगत करवाया जा रहा है साथ ही भजन पार्टियां सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ भी आमजन को जागरूक करने के कार्य अपने भजनों के माध्यम से कर रहीं हैं।
———–
*जिले में टीबी मुक्त हुई ग्राम पंचायतों को डीसी ने किया सम्मानित*
*टीबी मुक्त जिला बनाने में पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी: डीसी*
*जिले की 26 ग्राम पंचायतें हुई टीबी मुक्त घोषित, स्मृति चिन्ह देकर किया सम्मानित*
*टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायत सम्मान समारोह आयोजित*
*झज्जर,08 जुलाई।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि टीबी मुक्त भारत अभियान को गति देने के लिए पंचायतों की सक्रिय भागीदारी जरूरी है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति इस अभियान में अपना सराहनीय योगदान दें, जिससे वर्ष 2025 तक प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत के सपने को साकार किया जा सके। डीसी सोमवार को लघु सचिवालय सभागार में जिला स्तरीय टीबी मुक्त भारत कार्यक्रम के अंतर्गत ग्राम पंचायतों को सम्मानित करने उपरांत अपना संबोधन दे रहे थे।
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार प्रदेश में टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए वचनबद्ध है। उन्होंने कहा कि टीबी मुक्त गांव बनने पर स्वास्थ्य विभाग की तरफ से ग्राम पंचायत के लिए विशेष योजना चलाई जा रही है जिसके तहत तीन स्तर पर ग्राम पंचायतों को सम्मानित किया जाएगा। प्रथम चरण में जिले में 26 पंचायत चयनित हुई हैं जो पूर्ण रूप से टीबी मुक्त घोषित की गई हैं। टीबी मुक्त पंचायतों के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की टीम बधाई की पात्र हैं।
उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने ग्राम सरपंचों को सम्मानित करते हुए कहा कि देश के विकास को गति देने में आमजन का स्वस्थ रहना बहुत जरूरी है। ग्राम पंचायत अपने गांव में रह रहे लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कराएं। इससे गांवों का विकास होगा। हमें अपनी ग्राम पंचायत को टीबी मुक्त पंचायत के साथ-साथ अन्य बीमारियों से भी मुक्ति पाना है। हमें अपने गांव को टीबी मुक्त बनाने के लिए एकजुटता से कार्य करना होगा,तभी प्रधानमंत्री जी का टीबी मुक्त भारत अभियान का सपना साकार होगा। इस बीच डीसी कैप्टन शक्ति सिंह का स्वागत करते हुए सिविल सर्जन डॉक्टर ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा सार्थक प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक गांव को टीबी मुक्त पंचायत बनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रत्येक गांव में टीबी मरीजों में लगातार बातचीत के माध्यम से जागरूक किया जा रहा है। गांवों में टीबी मरीजों की पहचान कर उनका इलाज सुनिश्चित किया जा रहा है। इस मौके पर टीवी कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ कुनाल कादयान, एसएमओ डीघल डॉ सत्यपाल, एसएमओ डॉ मधूप शेठी,डॉ सुनीता दलाल,डॉ दिव्यांश, डॉ भूपेश, डॉ अमित,डॉ गौतम, सुपरिटेंडेंट अशोक कुमार,समशेर सांगवान मीनाक्षी, संदीप जांगडा,ग्राम पंचायत सरपंच सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
———-
*समाधान शिविर में मौके पर ही बनी पेंशन व आयुष्मान कार्ड तो नागरिकों के चेहरे मुस्कुराए*
*58 शिकायतों पर हुई सुनवाई, सुनवाई के बाद डीसी ने दिए जल्द से जल्द समाधान के निर्देश*
*समाधान शिविर में आम आदमी की फरियादों का हो रहा त्वरित समाधान*
*समाधान शिविर से शासन और जनता के संबंध हुए और सुदृढ़*
*झज्जर, 8 जुलाई।
नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए जिला प्रशासन द्वारा सोमवार को आयोजित किए गए समाधान शिविर में काफी संख्या में नागरिक अपनी शिकायतों के समाधान के लिए पहुंचे। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों की मौजूदगी में शिकायतों पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को शिकायत पर कार्रवाई करते हुए समाधान के निर्देश दिए। समाधान शिविर में 58 शिकायतें दर्ज हुई।
शिविर में काफी समस्याओं का त्वरित समाधान करने के निर्देश दिए। पेंशन से जुड़ी ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया। झज्जर निवास सीना अपने बेटे की दिव्यांग पेंशन बनाने के लिए आया था जिसकी पेंशन बनाने के सीएमओ को निर्देश दिए गए। झज्जर नसीब आयुष्मान कार्ड बनवाने की शिकायत लेकर शिविर आए जिनका मौके पर ही कार्ड बनावा दिया गया। मदाना कलां निवासी रोहताश की बुढ़ापा सम्मान भत्ता (पेंशन) मौके पर ही बनाई गई। बहादुरगढ़ निवासी राजेश कैंसर पीड़ित है। वह कैंसर पीड़ितों के लिए सरकार द्वारा दी जा रही पेंशन योजना में शामिल होना होना चाहता था। डीसी ने तुरंत एक्शन लेते हुए संबंधित अधिकारी को पेंशन बनाने के निर्देश दिए। बिठला गांव निवासी सतपाल व अन्य ग्रामीण मनरेगा में काम की डिमांड लेकर शिविर में पहुंचे। उपायुक्त ने उन्हें जल्द मनरेगा के तहत काम दिलवाने का आश्वासन दिया। फतेहपुरी निवासी लाल सिंह शिकायत लेकर पहुंचा कि उसकी जमीन राजस्व रिकॉर्ड में किसी अन्य के नाम दर्ज है। मामले में सुनवाई करते हुए डीसी ने डीआरओ को एक्शन लेते हुए शिकायत के समाधान करने के निर्देश दिए। झज्जर निवासी अमनदीप बिजली बिल से संबंधित शिकायत लेकर समाधान शिविर में पहुंचा। इनके अलावा भी समाधान शिविर में काफी संख्या में शिकायतें लेकर नागरिक पहुंचे जिनका त्वरित व प्रभावी समाधान करने के उपायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए।
उपायुक्त ने कहा कि शिकायतों का जिला प्रशासन द्वारा त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जा रहा है। सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी नागरिक को शिकायतों के समाधान में किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि समाधान शिविर के प्रति लोगों में काफी क्रेज है और काफी संख्या में नागरिक हर रोज अपनी शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में पहुंच रहे हैं!
———-
*प्रदेश सरकार महिला सशक्तिकरण के लिए चला रही है विभिन्न योजनाएं : नीलम अहलावत*
*कार्यशाला में महिलाओं को आत्मरक्षा के दिए गुर. *महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संवाद भवन में हुआ कार्यशाला का आयोजन*
*झज्जर, 08 जुलाई।
महिलाओं और लड़कियों को आत्मरक्षा तथा महिला किसान को जागरूक करने के लिए जिला मुख्यालय स्थित संवाद भवन में कार्यशाला का आयोजन हुआ। कार्यशाला में चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक झज्जर नीलम अहलावत ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास झज्जर उर्मिल सिवाच द्वारा कार्यक्रम की अध्यक्षता की। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में चेयरमैन को-आपरेटिव बैंक झज्जर नीलम अहलावत ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्रीय सहकारी बैंक द्वारा नाबार्ड के सौजन्य से लगभग 1500 महिलाओं को ज्वाईंट लाईबलटी ग्रुप बनवा कर घर पर रहकर छोटे-छोटे कार्य करने के लिए 50-50 हजार रुपए का प्रत्येक महिला को ऋण उपलब्ध करवाकर महिलाओं के लिए घरेलू उद्योगों जैसे की पशुपालन, कपड़े की दुकान, चूड़ियों की दुकान, अचार आदि डालने बारे महिलाओं व लड़कियों के सशक्त व आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया हैं। कार्यक्रम में डा. रीना हुड्डा ने पीसीओडी बीमारी से बचाव व समाधान के तौर तरीकों के संबंध में जानकारी साझा की। जिला बाल संरक्षण अधिकारी विकास ने महिला उत्पीडऩ से संबंधित कानूनों की जानकारी तथा जिला बाल संरक्षण कार्यालय से आए कानून संरक्षण अधिकारी विकास ने बच्चों की सुरक्षा एवं बाल मजदूरी के बारे में बताया।
इस अवसर पर ज्योति, सुमन यादव, कविता नर्सिंग ने महिला सशक्तिकरण के लिए जिला केन्द्र कार्यशाला में हिस्सा लिया व अपने विचार उपस्थित महिलाओं व लड़कियों के मध्य रखे तथा प्रतिदिन अपनी दिनचर्या में योगा के महत्व पर विचार रखें।