*फील्ड में उतरकर विकास कार्यों का निरीक्षण करें अधिकारी: अभय सिंह यादव*
*डी-प्लान के विकास को लेकर आयोजित हुई मीटिंग, सिंचाई, जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव ने की अध्यक्षता*
*झज्जर, 5 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा के सिंचाई, जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव की अध्यक्षता में डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट प्लान एवं मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग का आयोजन लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस रूम में हुआ। बैठक में कमेटी के सदस्य के अलावा जिला स्तर के अधिकारी मौजूद रहे। एडीसी एवं चीफ प्लानिंग एंड डेवलेपमेंट ऑफिसर सलोनी शर्मा ने विस्तार से डी-प्लान की रिपोर्ट को मीटिंग में रखा। मीटिंग को संबोधित करते हुए राज्यमंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि डी-प्लान से तहत होने वाले सभी विकास कार्यों की अधिकारी स्वयं मॉनिटरिंग करें व क्वालिटी का विशेष तौर पर ध्यान रखें। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि अधिकारी फील्ड में औचक निरीक्षण करें। उन्होंने कहा कि डी-प्लान को लेकर सभी नियम कायदों के तहत राशि को खर्च किया जाए। मीटिंग में विधायक गीता भुक्कल व कुलदीप वत्स, डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, जिला परिषद चेयरपर्सन कप्तान सिंह बिरधाना सहित अन्य सदस्य व अधिकारी मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन – डिस्ट्रिक्ट डेवलेपमेंट मॉनिटरिंग कमेटी की मीटिंग के दौरान सिंचाई, जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव चर्चा करते हुए।