*गांवों को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी : डीसी*
*डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों की बैठक में की पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा*
*झज्जर,05 जुलाई। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि गांवों को स्वच्छ बनाने के लिए स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) कार्यक्रम की शुरूआत की गई है,ऐसे में प्रत्येक ग्रामीण का यह नैतिक दायित्व बनता है कि वे गांवों को स्वच्छता के मामले में अग्रणी बनाएं।
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह शुक्रवार को मुख्य सचिव हरियाणा की वीसी उपरांत लघु सचिवालय सभागार में आयोजित अधिकारियों की बैठक में पेयजल एवं स्वच्छता कार्यक्रम की समीक्षा कर रहे थे। इस बीच एडीसी सलोनी शर्मा ने जिलाभर में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत चलाए जा रहे कार्यक्रमों की विस्तार से जानकारी सांझा की।
डीसी ने कहा कि अपने गांव व मौहल्ले को साफ व स्वच्छ रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंनेे कहा कि जिला के सभी सात खंडों में 250 ग्राम पंचायतें हैं,जिनमें सभी को ओडीएफ घोषित किया गया है,इसकी निरंतरता रखते हुए 235 गांवों को खंड स्तर पर ओडीएफ प्लस बनाया जा चुका है। वहीं 131 गांवों को ओडीएफ प्लस माडल की श्रेणी तथा 102 गांवों को एसपायरिंग श्रेणी तथा दो गांवों को राईजिंग की श्रेणी में लाया जा चुका है। जलशक्ति मंत्रालय द्वारा स्वच्छता एवं पेयजल के संबंध में लक्ष्य निर्धारित किए गए हैं,ऐसे कार्यों को लेकर प्रशासन प्रभावी रूप से काम कर रहा है। जिला के ग्रामीण क्षेत्रों को स्मृ़द्ध बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
नागरिक जरूरत से एक बूंद जल भी न करें व्यर्थ
डीसी ने कहा कि हरियाणा सरकार की हर घर नल से जल स्कीम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों के सभी घरों में स्वच्छ पेयजल प्रतिदिन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जल जीवन मिशन के माध्यम से हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाने की दिशा में प्रशासन सजग है। उन्होंने ग्रामीणों को जल ही जीवन है के महत्व के बारे में बताते हुए उनसे अपील की कि जरूरत से एक बूंद भी ज्यादा जल को व्यर्थ न बहाएं। बैठक में तरल व ठोस कूड़ा कचरा प्रबंधन,प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट,सोख्ता गड्ढा व सामुदायिक शाौचालय आदि कार्यक्रमों की समीक्षा की।
इन विभागों के अधिकारी रहे मौजूद
इस अवसर पर जिला परिषद की डिप्टी सीईओ निशा तंवर,डीडीपीओ उपमा अरोड़ा,कार्यकारी अभियंता पंचायती राज ललित कुमार,नगरपरिषद के ईओ केके यादव,स्वच्छ भारत मिशन की डीपीएम मीनू रानी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
फोटो। झज्जर स्थित लघु सचिवालय सभागार में शुक्रवार को अधिकारियों की बैठक में स्वच्छता व पेयजल कार्यक्रम की समीक्षा करते डीसी कैप्टन शक्ति सिंह।