*विरासत इंतकाल संबंधी मामलों में अधिकारी न करें अनावश्यक देरी: अभय सिंह यादव*

*झज्जर में वर्क प्लान के अनुरूप चलाया जाए विशेष सफाई अभियान- बोले राज्य मंत्री*
*हरियाणा के सिंचाई एवं जल संसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव ने जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की मासिक बैठक में की परिवादों की सुनवाई*
*परिवेदना समिति की बैठक में 15 में से नौ परिवादों का मौके पर निपटारा*
*झज्जर, 05 जुलाई । लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
हरियाणा के सिंचाई, जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव ने कहा है कि राजस्व अधिकारी विरासत इंतकाल के मामलों में किसी प्रकार की देरी न करे। डॉक्टर अभय सिंह यादव शुक्रवार को लघु सचिवालय स्थित जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। इससे पूर्व बैठक में पहुंचने पर डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने जिला प्रशासन की तरफ से सिंचाई राज्य मंत्री का स्वागत किया व साथ ही जिला भर में चल रही प्रशासनिक गतिविधियों से अवगत कराया।
राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने बैठक में राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिया कि विरासत से जुडे इंतकाल तुरंत दर्ज किये जाएं, इस कार्य में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। परिवेदना समिति की बैठक में 15 परिवाद रखे गए, जिनमें से 9 समस्याओं का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि बाकी बची समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। इस अवसर राज्य मंत्री डॉ अभय सिंह यादव ने कहा कि अधिकारियों द्वारा आम जनता की शिकायतों का सामूहिक तौर पर अधिकारी सुलझाएं ताकि नागरिकों को अपनी शिकायतों को लेकर परेशान ना होना पड़े। ऐसे में जनसेवा से जुड़े कार्यों में सजगता बरतते हुए अधिकारी अपने दायित्व का निर्वहन प्रभावी ढंग से करें।
उन्होंने परिवेदना समिति की बैठक की सुनवाई उपरांत कहा कि सरकार की ओर से न सिर्फ प्रदेश की जनता की शिकायतों और समस्याओं की सुनवाई की जा रही है, बल्कि समाधान शिविरों का जिला व उपमंडल स्तर पर आयोजन किया जा रहा है, इन शिविरों का माध्यम से समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर तेजी से निस्तांतरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यदि प्रक्रिया में समय लगे तो परिवादी को समय सीमा बताएं तथा काम पूरा होने पर उसे सूचित करें। उन्होंने कहा कि प्रशासन की ओर से संबंधित विभागीय अधिकारी व परिवादी आपसी तालमेल के साथ परिवादी को संतुष्ट करते हुए समाधान कराना सुनिश्चित करें। उन्होंने शिकायतें सुनते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शहरी क्षेत्रों में पार्कों के रख-रखाव करने के साथ साथ नालों की सफाई कार्य में तेजी लाएं। उन्होंने कहा कि सफाई अभियान के लिए वर्क प्लान के अनुरूप कार्य किया जाए।
बॉक्स:
इन मामलों में हुई सुनवाई
गांव दिमाना में वाटर वर्कस के निर्माण में देरी व क्लवालिटी कार्य नहीं होने की शिकायत पर बैठक में सुनवाई की गई। इस बारे में जनस्वास्थ्य विभाग के कार्यकारी अभितन्ता से विस्तृत जवाब तलब किया गया जिसके बाद मामले में तुरंत एक्शन लेते हुए सैंपलिंग करवाने के निर्देश दिए गए। गांव ईश्माईलपुर गांव में एक सडक़ निर्माण में देरी के मामले में सुनवाई करते हुए पीडब्ल्यूडी (बी एंड आर) के कार्यकारी अभियंता को जल्द से जल्द निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए ताकि ग्रामीणों को परेशानी ना हो। गांव नौंगाव के एक ग्रामीण की बायोगैस प्लांट की सब्सिडी से संबंधित शिकायत पर सुनवाई करते हुए कृषि विभाग के उपनिदेशक को निर्देश दिए कि जिले में जितने भी बायोगैस प्लांट की सब्सिडी के लंबित मामले हों, उनपर तुरंत एक्शन लेते हुए रिपोर्ट भेजकर समाधान कराएं।
साथ ही कृषि विभाग के अधिकारियों को योजनाओं के दौरान मिलने वाली सब्सिडी को तय सीमा में प्रदान करने के निर्देश दिए। परिवेदना समिति की बैठक में रखे गए परिवादों की सुनवाई के बाद मौके पर ही अन्य शिकायतों का निवारण भी संबंधित अधिकारियों की मौजूदगी में किया गया।
बैठक में यह अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति रहे मौजूद
जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में झज्जर से विधायक गीता भुक्कल, बादली के विधायक डॉ कुलदीप वत्स,जिला परिषद के अध्यक्ष कप्तान सिंह,भाजपा जिलाध्यक्ष राजपाल जांगडा,नगर परिषद बहादुरगढ की चेयरमैन सरोज राठी,पूर्व मंत्री कांता देवी,जिला पार्षद संजय दलाल, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश गोयल,मनीष बंसल,जिला कोषाध्यक्ष हरिप्रकाश यादव,पूर्व चेयरमैन सुनीता चौहान,राजेंद्र कौशिक,पार्षद मिथुन शर्मा,धर्मबीर सिंह, महेंद्र सिंह,दिनेश शर्मा सहित अन्य गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जिला प्रशासन की ओर से डीसी कैप्टन शक्ति सिंह, डीसीपी झज्जर लोगेश कुमार, डीएफओ विपिन कुमार, एसडीएम बेरी रविंद्र मलिक,आरटीए सचिव गजेंद्र सिंह,डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोडा, डिप्टी सीईओ जिला परिषद निशा तंवर,डीआईपीआरओ कुलदीप सिंह बांगड,सिंचाई विभाग के अधीक्षक त् अभियंता सतीश कुमार,पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सुमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी व गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
फोटो- झज्जर स्थित संवाद भवन में शुक्रवार को जिला लोक संपर्क एवं परिवेदना समिति की बैठक में परिवादों की सुनवाई करते सिंचाई एवं जलसंसाधन व सैनिक एवं अर्ध सैनिक कल्याण राज्य मंत्री ( स्वतंत्र प्रभार) डॉ अभय सिंह यादव।