प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

बहादुरगढ़ झज्जर 18 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा आईपीएस के नेतृत्व में मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सैल झज्जर की टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर नशीले इंजेक्शनों के साथ एक आरोपी को थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के एरिया से गिरफ्तार किया गया। मामले की जानकारी देते हुए। नारकोटिक सैल प्रभारी निरीक्षक पुर्ण ने बताया कि मादक एवं नशीले पदार्थों की तस्करी के अवैध धंधे पर अंकुश लगाने तथा नशीले पदार्थों के अवैध धंधे में लिप्त दोषियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को नशीले इंजेक्शनों के साथ काबू किया गया। उन्होंने बताया कि नारकोटिक सैल झज्जर में तैनात सहायक उपनिरीक्षक सोहन कुमार के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम थाना के एरिया में तैनात थी। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सतर्कता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को थाना लाईनपार बहादुरगढ़ के एरिया से काबू किया गया। पकड़े गये आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिस पर ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष नियम अनुसार तलाशी ली गई तो आरोपी से 5 नशीले इंजेक्शन बरामद हुये। पकड़े गए आरोपी की पहचान कृष्ण निवासी लाईनपार बहादुरगढ़ के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी से बरामद नशीले इंजेक्शनो की पुष्टि के लिए ड्रग्स इंस्पेक्टर व सरकारी डॉक्टर से राय ली गई तो उन्होंने बताया कि यह इंजेक्शन नशेले हैं और सरकार द्वारा इन पर रोक लगाई गई है। मादक पदार्थ के साथ पकड़े गये आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना लाइनपार बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।