अपराधिक मामले का एक वांछित उदघोषित आरोपी गिरफ्तार
झज्जर 18 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए एक वांछित उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए वांछित आरोपी को माननीय अदालत द्वारा वर्ष 2015 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था।सीआईए टू बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक विवेक मलिक ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि धोखाधड़ी के मामले में एक वांछित उदघोषित आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। वांछित एवं उदघोषित अपराधियों की धरपकड़ के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा-निर्देश किए गए थे। पुलिस उपायुक्त के निर्देशों की पालना करते हुए एक उद्घोषित आरोपी को काबू करने में सफलता हासिल की गई।उन्होंने बताया कि सीआईए में तैनात उप निरीक्षक राजेश कुमार के नेतृत्व में सीआईए टू बहादुरगढ़ की एक टीम थाना के एरिया में तैनात थी। टीम द्वारा गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाही करते हुए एक वांछित उद्घोषित आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की पूछताछ में पहचान प्रदीप उर्फ राहुल उर्फ शाहरुख निवासी अनाज मंडी महम जिला रोहतक के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना बेरी में वर्ष 2011 में धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ था। उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए माननीय अदालत द्वारा आरोपी को 28 अक्टूबर 2015 में उदघोषित आरोपी घोषित किया गया था। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।