पी एम की सुरक्षा में चूक , कांग्रेस और देश विरोधी ताकतों का  षड़यंत्र : धनखड़              देश भर में गुस्सा , दोषियों को तत्काल  कटघरे में खड़ा करने की मांग की                                                                 झज्जर, 5 जनवरी जयपाल लाम्बा. राजीनतिक द्वेष में अंधी हुई कांग्रेस ने देश विरोधी ताकतों के साथ मिलकर फिरोजपुर में  देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के जीवन को खतरे में डालने का बड़ा  षडयंत्र रचा है। पी एम की  सुरक्षा में इतनी बड़ी  चूक मुख्यमंत्री चन्नी की घटिया राजनीतिक सोच  को उजागर करता है। यह सोची समझी चूक है और देश विरोधी कार्य है। केंद्र सरकार को तत्काल कांग्रेस के मुख्यमंत्री और फिरोजपुर षड़यंत्र में शामिल देश विरोधी ताकतों को कानूनी कटघरे में खड़ा करना चाहिए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने आज फिरोजपुर में  पी एम मोदी की सुरक्षा चूक पर अपना रोष प्रकट करते हुए यह ब्यान दिया।                            धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस  देश के पी एम मोदी के विरोध में इतना नीचे गिर सकती है कि  देश विरोधी ताकतों से मिलकर ऐसे षडयंत्र रच सकती है, यह किसी ने भी नहीं सोचा होगा। उन्होंने कहा कि हम देश के गृह मंत्री अमित शाह जी से  मांग करते हैं कि देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं के अनुरूप  दोषियों पर तत्काल कार्यवाही हो। पूरा देश गुस्से में है। धनखड़ ने कहा कि कांग्रेस का कभी भी  लोकत्रांतिक प्रणाली में विश्वास नहीं रहा है। यह कांग्रेस का इतिहास रहा है । अब पंजाब में अपनी हार देखकर मुख्यमंत्री चन्नी बौखला गए है और देश के प्रधानमंत्री को भी पंजाब आने से रोक रहे हैं। लोकतंत्र में इससे बड़ी शर्मनाक घटना नही हो सकती।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − twelve =