झज्जर जयपाल लाम्बा. आज बाबा प्रसाद गिरी मंदिर प्रांगण में भारत स्वाभिमान स्थापना दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर कार्यक्रम अध्यक्ष श्री महंत परमानंद गिरि जी महाराज एवं मुख्य अतिथि हरियाणा योग आयोग के माननीय सदस्य डॉ मदन मानव उपस्थित रहे। आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में इस कार्यक्रम में सभी को सूर्य नमस्कार का अभ्यास भी कराया गया और 75 करोड सूर्य नमस्कार के कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने हेतु कार्यक्रम में सभी को निर्देश दिए गए। इस अवसर पर भारत स्वाभिमान के सभी संगठनों के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ सदस्य उपस्थित रहे इस अवसर पर आयुष विभाग झज्जर के सभी आयुष योग सहायक व आयुष विभाग झज्जर के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ पवन देशवाल व योग स्पेशलिस्ट आचार्य बलदेव भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष व भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी आदरणीय कृष्ण दत्त व एडवोकेट हरिश ने पूर्व जिला प्रभारी एडवोकेट पंकज युवा भारत प्रभारी राजीव राठी के सहयोग से किया।
कार्यक्रम में पतंजलि योग समिति जिला प्रभारी गुरमीत सिंह, पतंजलि यज्ञ समिति जिला प्रभारी योग प्रचारक प्रवीण आर्य, ब्रह्मचारी इंद्रजीत आर्य व प्राकृतिक चिकित्सक व योग सहायक रमेश आचार्य ने पतंजलि के सेवा कार्यों के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम में व्यवस्थाओं की देखभाल का कार्य बाबा प्रसाद गिरी मंदिर में चल रही स्थाई योग कक्षा के सभी साधकों व मुख्य योग शिक्षक लक्ष्य, हर्ष व मीडिया प्रभारी बिजेंद्र आर्य ने किया। कार्यक्रम में कनिष्ठ अभियंता थर्मल प्लांट पानीपत से विजय आर्य व पंडित जय भगवान आर्य और ओम प्रकाश आर्य ने मधुर भजन सुनाए व कार्यक्रम में उपस्थित बच्चों को वैदिक साहित्य भेंट किया।
कार्यक्रम में जांगड़ा महासभा राज्य हरियाणा के जनरल सेक्रेटरी एडवोकेट राजपाल व धर्म जागरण जिला झज्जर के अध्यक्ष मनमोहन खंडेलवाल और विश्व हिंदू परिषद से ईश्वर सिंघल ने बच्चों को धर्म से संबंधित विषय पर व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में समाजसेवी गोपाल गोयल शोरे वाले व नीरज कुमार ने बच्चों को पारितोषिक देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में भारत स्वाभिमान के वरिष्ठ सदस्य गांव भुरावास से जगबीर आर्य, गांव गुढ़ा से प्रवीण शर्मा, गांव आसौदा से कमल रंजन, गौतम कुशवाहा, बहादुरगढ़ से निशा कौशिक, दयावंती आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।