पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भर कर ले जाता एक आरोपी काबू , अवैध शराब अंग्रेजी, देसी व बियर की 49 पेटी बरामद

झज्जर 10 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर की एक टीम द्वारा एक आरोपी को गाड़ी में अवैध शराब भरकर ले जाने के मामले में काबू किया गया। हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रोहतक के अंतर्गत पुलिस चौकी हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो झज्जर के प्रभारी निरीक्षक धर्मेंद्र ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो एडीजीपी डॉ ए. एस. चावला के दिशा निर्देश अनुसार व एसपी ताहिर हुसैन के मार्गदर्शन में जिला झज्जर में अवैध शराब की बिक्री व तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक बलराज की पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली थी कि सतीश निवासी मातनहेल पिकअप गाड़ी में अवैध शराब भरकर तलाव से जहाजगढ़ लेकर जाएगा। मिली सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए झज्जर जहाजगढ़ रोड होटल के नजदीक नाकाबंदी की गई। और आने जाने वाले साधनों पर नजर रखी गई। कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त पिकअप गाड़ी आती दिखाई दिया। जिसे पुलिस टीम ने मौके पर ही काबू करके पिकअप की तलाशी ली तो उससे अवैध अंग्रेजी शराब की 15 पेटी, देसी शराब की एक पेटी वह बियर की 33 पेटियां बरामद हुई। अवैध शराब के साथ पकड़े गए उपरोक्त व्यक्ति के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना हरियाणा राज्य प्रवर्तन ब्यूरो रोहतक में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। आरोपी को अदालत में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।