मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी काबू
बादली 10 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
नशा विरुद्ध अभियान के तहत झज्जर पुलिस की टीम द्वारा एक आरोपी को मादक पदार्थ स्मैक के साथ काबू किया गया है। मामले की जानकारी देते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर प्रभारी निरीक्षक पूर्ण सिंह ने बताया कि एंटीनार्कोटिक सेल की एक टीम थाना बादली के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि मंदीप निवासी बादली मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। जो नशीला पदार्थ बेचने की फिराक में अपनी गली में खड़ा है। जिस गुप्त सूचना के आधार पर एंटीनारकोटिक सेल झज्जर में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयभगवान के नेतृत्व में पुलिस की एक टीम द्वारा थाना के एरिया से मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियमानुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया। जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी की तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से नशीला पदार्थ स्मैक बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 10.22ग्राम पाया गया। मादक पदार्थ स्मैक के साथ पकड़े गए आरोपी के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना बादली में मामला दर्ज़ करके आरोपी को अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।