आधार कार्ड अपडेट करने के 4 दिन शेष, 14 मार्च आखिरी तारीखः डीसी*
*स्वयं माईआधार वेबसाइट पर जाकर भी कर सकते हैं अपडेट*
*डीसी का जिलावासियों से आधार अपडेट करने का आह्वान, ताकि सरकारी योजनाओं के लाभ लेने में ना हो परेशानी*
*8 से 10 वर्ष पुराने आधार कार्ड करने हैं अपडेट*
झज्जर, 10 मार्च। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लेने में आधार कार्ड सबसे अहम दस्तावेज है और 8 से 10 साल पुराने आधार कार्ड को अपडेट करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि 14 मार्च तक फ्री में आधार अपडेट किया जा सकता है। आधार कार्ड को अपडेट करने के कार्य धारक स्वयं भी myaadhaar.uidai.gov.in (माईआधारडॉटयूआईडीएआईडॉटजीओवीडॉटइन) वेबसाइट पर जाकर कर सकता है। इसके अलावा किसी भी सीएससी व आधार सेंटर पर जाकर करवाया जा सकता है।
डीसी ने आमजन से आह्वान करते हुए कहा कि जिन व्यक्तियों ने पिछले आठ या दस सालों में आधार कार्ड को अपडेट नहीं कराया है, वे अपने आधार कार्ड में समय रहते अपडेशन जरूर करवा लें ताकि उन्हें भविष्य में सरकारी योजना का लाभ लेने व अन्य किसी प्रयोजन में समस्या पेश ना आए। आधार कार्ड को अपडेट के लिए जो दस्तावेज इस्तेमाल करते हैं उस पर आपका नाम, जन्मतिथि सही होनी चाहिए। उपायुक्त ने कहा कि आधार कार्ड अपडेट कराने के लिए रिहायशी प्रमाण पत्र या अन्य निर्धारित पहचान पत्र ऑनलाइन अपलोड करना होगा। आधार कार्ड धारक द्वारा ऑनलाइन अपडेट करने पर किसी प्रकार के शुल्क की अदायगी नहीं करनी होगी। उन्होंने बताया कि आधार कार्ड धारक माईआधारपोर्टल से आधार ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठा सकते हैं, वहीं माईआधारएप में जहां पहचान पत्र के प्रमाण के रूप में स्वीकार्य दस्तावेजों की सूची भी है और पते का प्रमाण भी उपलब्ध है। उन्होंने जिला वासियों से इस नि:शुल्क सेवा का लाभ उठाते हुए आधार कार्ड अपडेट कराने का आह्वान किया है, साथ ही ऑनलाइन सेवाओं का लाभ उठाने के लिए अपने मोबाइल नंबर को आधार में अपडेट रखने की सलाह दी है।
अपडेशन के लिए ये दस्तावेज जरूरी
रिलेश्न प्रूफ में मनरेगा जॉब कार्ड, पेंशन कार्ड, पासपोर्ट, सेना कैंटीन कार्ड, डेट ऑफ बर्थ, जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट. पैन कार्ड, मार्क शीट्स, एसएसएलसी बुक/सर्टिफिकेट, आईडी प्रूफ, पासपोर्ट, पैन कार्ड, राशन कार्ड, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, एड्रेस प्रूफ, पासपोर्ट, बैंक स्टेटमेंट, पासबुक, राशन कार्ड, डाकघर खाता विवरण, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, बिजली बिल, पानी का बिल