*पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के पोर्टल पर शीघ्र डेटा अपलोड करें अधिकारी: एडीसी*

फोटो कैप्शन – पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के विषय में आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए एडीसी सलोनी शर्मा

पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स को गंभीरता से लें अधिकारी: एडीसी*
*झज्जर, 28 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा पंचायतों के लिए पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स की शुरुआत की गई है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण विकास के पैमाने को निर्धारित करते हुए विकास की गति को बढ़ाना है। इस विषय पर शुक्रवार को जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में आयोजित मीटिंग को संबोधित करते हुए एडीसी ने ग्रामीण विकास से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को इंडेक्स के लिए बनाए गए पोर्टल पर संबंधित जानकारी शीघ्र अपलोड करने के निर्देश दिए ताकि आगामी कार्रवाई यथाशीघ्र पूरी की जा सके।
एडीसी ने मीटिंग के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारियों को पंचायत डेवलपमेंट इंडेक्स के कार्य को गंभीरता से लेते हुए जल्द पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि इस कार्य के लिए ब्लॉक स्तर पर ब्लॉक नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। इंडेक्स के पोर्टल पर अलग-अलग विभागों को अपना डेटा अपलोड करना है। उन्होंने कहा कि सतर्कता से कार्य करते हुए डेटा अपलोड करें व इस विषय में लंबित कार्यों को जल्द पूरा किया जाए।