*सुप्रीम कोर्ट में स्पेशल लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त तक : सीजेएम*
*झज्जर, 28 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा झज्जर
सीजेएम एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अरविंद कुमार बंसल ने बताया कि आगामी 29 जुलाई से तीन अगस्त तक सुप्रीम कोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे के लिए विशेष लोक अदालत आयोजित की जाएगी। उन्होंने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय में लंबे समय से चलने वाले केस से संबंधित पार्टियां आपसी सहमति के साथ यदि विशेष लोक अदालत के सामने रखना चाहती है तो वे स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में संपर्क कर सकती हैं। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में जमीनी विवाद, मोटर व्हीकल से जुड़े मामले, घरेलू हिंसा, नौकरी से संबंधित मामले सहित कई अन्य प्रकार के मामलों में सुलह के लिए आवेदन किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सुप्रीम कोर्ट में आयोजित होने वाली लोक अदालत में जो व्यक्ति अपने मामलों को इस प्रक्रिया के तहत रखना चाहते हैं वह 01251-252013 पर संपर्क करते हुए मार्गदर्शन हासिल कर सकते हैं व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण झज्जर कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। स्थानीय जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के कार्यालय में ऑनलाइन या हाइब्रिड मोड के माध्यम से प्री-कंसिलीएटॉरी बैठकें आयोजित की जाएगी जिसमें पार्टियों के मध्य सुलह की संभावनाओं को परखते हुए ऐसे मामलों पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। जिन मामलों में पार्टी सरकार है ऐसे मामले विशेष लोक अदालत में निपटाए जाने की संभावना है।
===========
*इंतकाल दर्ज करने के लिए तहसीलों में 29 व 30 जून को लगेंगे कैंप : डीसी*
*झज्जर,28 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न तहसीलों में इंतकाल दर्ज करने के लिए 29 व 30 जून को प्रात: दस बजे से शाम पांच बजे तक कैंपों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने बताया कि कैंप में लंबित इंतकाल के अलावा आम नागरिक द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले सभी लंबित इं तकाल का निपटान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी पटवारियों व कानूनगो के माध्यम से तहसील मुख्यालयों पर सभी इंतकाल का निपटान करवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्टï किया कि सभी सीआरओ भी कैंप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने इंतकाल को लेकर लगाए जाने वाले शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों को गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए।
================
*खिलाडिय़ों को छात्रवृति प्रदान करने के लिए आवेदन 30 जुलाई तक*
*झज्जर,28 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
खेल विधाओं में सराहनीय प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों को छात्रवृति प्रदान करने के उददेश्य से खेल विभाग द्वारा आवेदन आमंत्रित किए गए हैं, ऐसे खिलाड़ी 30 जुलाई तक अपना आवेदन कर सकते हैं।
जिला खेल अधिकारी ललिता मलिक ने बताया कि खेल उपलब्धि एक जनवरी 2023 से 31 मार्च 2024 तक की अनुसूचित जाति व सामान्य जाति के जो खिलाड़ी छात्र व छात्राएं हैं, उनके लिये छात्रवृति प्रदान करने हेतु आवेदन पत्र 30 जुलाई तक आमंत्रित किये जा रहे हैं।
उन्होंने बताया कि अनुसूचित जाति के खिलाडिय़ों के परिवार की वार्षिक आय 2.50 लाख रू व सामान्य जाति के लिये वार्षिक आय 1.80 लाख रु से कम होनी चाहिए , वही खिलाड़ी छात्रवृति के पात्र होंगे। डीएसओ ने स्पष्टï किया कि अन्तिम तिथि 30 जुलाई के बाद आवेदन पत्रों पर कोई भी विचार नहीं किया जायेगा। आवेदन पत्र का नमूना विभाग की वेबसाईट haryanasports.gov.in पर उपलब्ध है। विभाग के द्वारा निर्धारित आवेदन पत्र खिलाडी द्वारा साफ तथा सुन्दर लिखाई में भरने उपरान्त उसके साथ खिलाडी की उपलब्धियों की सत्यापित छाया प्रति, सत्यापित खिलाड़ी का खाता नंबर जोकि बैंक द्वारा सत्यापित किया हो। आधार व पैन नंबर, खिलाड़ी का रिहायसी प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र की प्रति, परिवार पहचान पत्र की छायां प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना अति आवश्यक है। जिला खेल कार्यालय द्वारा तैयार प्रारूप अनुसार एफिडेविड दिया जाना आवश्यक है कि जिसमें खिलाडी की उपलब्धि वर्णित होनी चाहिए।
====≠===========
*राजकीय आईटीआई झज्जर एट गुढा में दाखिला प्रक्रिया के लिए पहली काउंसलिंग शुरू* – *आगामी 2 जुलाई तक होगी पहली काउंसलिंग*
*दाखिला प्रक्रिया के दौरान शनिवार व रविवार के दिन भी खुले रहेंगे*. *जिलाभर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान*
*झज्जर,28 जून।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान झज्जर एट गुढ़ा के प्रधानाचार्य/नोडल अधिकारी जीतपाल ने बताया कि आईटीआई में आगामी सत्र में दाखिले के लिए ऑनलाइन प्रक्रिया आरंभ हो चुकी है और पहली मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है जिसमें आईटीआई झ’जर एट गुढ़ा के विभिन्न व्यवसायों के लिए 270 सीटों का आवंटन हो चुका है।
उन्होंने बताया कि आईटीआई में 15 ट्रेड एवं 33 यूनिट में कुल 504 सीटों पर दाखिले किए जाने हैं उपरोक्त 15 व्यवसायों में से सेविंग टेक्नोलॉजी, मैकेनिक डीजल, कारपेंटर, मैकेनिक मोटर व्हीकल, मकैनिक ट्रैक्टर व वेल्डर सहित कुल 6 व्यवसाय सरकार द्वारा चलाई गई दोहरी प्रशिक्षण प्रणाली के तहत आते हैं, जिसमें विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ- साथ कंपनियों में जाकर काम सीखने का मौका भी मिलेगा।
प्रधानाचार्य ने बताया की पहली काउंसिलिंग की मेरिट लिस्ट जारी हो चुकी है। मेरिट लिस्ट में नाम आने वाले छात्र आईटीआई कैंपस में 2 जुलाई 2024 तक आकर दाखिला ले सकते है और तीन जुलाई तक फीस जमा करवा सकते हैं। उन्होंने स्पष्टï किया कि दाखिला प्रक्रिया के दौरान संस्थान शनिवार तथा रविवार छुट्टी वाले दिनों में भी खुला रहेगा।
===============
30 जून को विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को वित्त सहायता दी जाएगी*
*कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीसी ने ली अधिकारियों की मीटिंग*
*झज्जर, 28 जून।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि आगामी 30 जून रविवार को प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को नेहरू राजकीय कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के तहत लाभ प्रदान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस दौरान मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, डॉ बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना व विभिन्न पेंशन योजनाओं के लाभार्थियों को वित्त सहायता के प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीसी ने जिला मुख्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर कार्यक्रम से संबंधित व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
एडीसी ने कहा कि जिला स्तरीय कार्यक्रम नेहरू कॉलेज में होगा जबकि प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम पानीपत में प्रस्तावित है। उन्होंने जनस्वास्थ्य विभाग, लोक निर्माण विभाग, अग्निशमन विभाग, पंचायती राज विभाग के अधिकारियों को कार्यक्रम को लेकर अपनी गंभीरता से तैयारी करने के निर्देश दिए। मीटिंग के दौरान एसडीएम बहादुरगढ़ परमजीत सिंह चहल, डीआरओ प्रमोद चहल, डीडीपीओ उपमा अरोड़ा, तहसीलदार कीर्ति सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
================
*एडीसी ने सुनी समाधान शिविर में शिकायतें, 93 शिकायतों पर हुई सुनवाई, शीघ्र समाधान के निर्देश*
*राजस्व, बिजली निगम, परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, आयुष्मान कार्ड से जुड़ी समस्याओं रही अधिक*
*आमजन की शिकायतों के समाधान के प्रति समूचा जिला प्रशासन गंभीर: एडीसी
*झज्जर, 28 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
शुक्रवार को स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में एडीसी सलोनी शर्मा की अध्यक्षता में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याएं सुनी गई और उनकी समस्याओं पर सुनवाई करते हुए संबंधित अधिकारियों को प्राथमिकता के साथ समाधान किया जाता है। एडीसी ने कहा कि नागरिकों की समस्या के समाधान में समाधान शिविर कारगर साबित हो रहें हैं व शिविर के प्रति आमजन का रुझान बढ़ रहा है।
एडीसी ने कहा कि शिविर में आने वाले नागरिकों की समस्याओं के प्रति पूरा जिला प्रशासन गंभीरता के साथ कार्य कर रहा है। विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहते हैं व जो समस्याएं कई विभागों से संबंधित होती है उन पर तालमेल के साथ कार्रवाई करते हुए समाधान किया जाता है। शुक्रवार को आयोजित हुए शिविर में 93 शिकायतें दर्ज हुई जिन पर सुनवाई की गई। किलोई गांव निवासी राजमति का आयुष्मान कार्ड नहीं बन रहा था, मौके पर ही सुनवाई करते हुए शिकायतकर्ता का आयुष्मान कार्ड बनवाया गया। इसके अलावा परिवार पहचान पत्र से संबंधित ज्यादातर शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के निर्देश दिए गए। शिविर के दौरान परिवार पहचान पत्र, राशन कार्ड, राजस्व विभाग, बिजली निगम आदि विभागों संबंधित शिकायतें दर्ज हुई। इन शिकायतों के जल्द समाधान करने के निर्देश दिए।
एडीसी ने बताया कि हरियाणा सरकार ने समाधान प्रकोष्ठ का गठन किया है, जिसका उद्देश्य शिकायत निवारण प्रक्रिया को व्यवस्थित करना और लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान करना है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिकायत को शिकायतकर्ता की पीपीपी आईडी, संबंधित विभाग और शिकायत के विवरण के साथ दस्तावेजीकरण किया जा रहा है। नीतिगत मामलों से जुड़ी शिकायतों को स्पष्ट रूप से चिह्नित किया जा रहा ताकि नियमानुसार उन पर कार्रवाई की जा सके।
बॉक्स:
शिकायतों के समाधान के लिए शिविर में आएं नागरिक: एडीसी
एडीसी ने जिला के नागरिकों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं के समाधान के लिए प्रत्येक कार्य दिवस में आयोजित किये जा रहे शिविर में आएं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा समस्याओं के समाधान को लेकर पूरी गंभीरता के साथ एक्शन लिया जाता है व जल्द से जल्द समाधान सुनिश्चित किया जाता है। जिन समस्याओं के मौके पर ही निदान संभव होता है उनका किया जा रहा है व अन्य समस्याओं के मामलों में यथाशीघ्र एक्शन लेते हुए निर्धारित समय में समाधान के निर्देश दिए जाते हैं।
फोटो कैप्शन – समाधान शिविर के दौरान नागरिकों की शिकायतों पर सुनवाई करते हुए एडीसी सलोनी शर्मा।