अवैध देशी शराब की 18 बोतल के साथ एक आरोपी काबू
बहादुरगढ़ 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
थाना आसौदा के अंतर्गत पुलिस चौकी आसौदा के एरिया से अवैध शराब देशी के साथ एक आरोपी को काबू किया। मामले की जानकारी देते हुए चौकी पर प्रभारी आसौदा सहायक उप निरीक्षक सज्जन ने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देश अनुसार जिला में नशीले पदार्थ व अवैध शराब बेचने वालों के खिलाफ कार्यवाही करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए पुलिस चौकी आसौदा की पुलिस टीम ने अवैध देशी शराब की 18 बोतलों के साथ एक आरोपी को काबू किया। उन्होंने बताया कि चौकी में तैनात मुख्य सिपाही प्रदीप कुमार की पुलिस टीम मांडोठी चौक पर मौजूद थी। इस दौरान एक व्यक्ति गांव ड़ाबोदा खुर्द की तरफ से पैदल-पैदल आता हुआ दिखाई दिया। जिसके सिर पर एक प्लास्टिक का कट्टा रखे हुए था। वह पुलिस पार्टी को देखकर वापस भागने की कोशिश करने लगा। पुलिस पार्टी ने मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए संदेश के आधार पर उपरोक्त व्यक्ति को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की कट्टा सहित तलाशी ली गई तो उसके अंदर 18 बोतल देशी शराब बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी की पहचान अजीत निवासी मांडोठी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए थाना आसौदा में आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपी खिलाफ नियम अनुसार आगामी कार्रवाई अमल मिलाई गई
==========================
अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस के साथ दो आरोपी काबू
झज्जर 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने थाना बेरी की एरिया से अवैध हथियार के साथ दो आरोपियों को किया काबू। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात मुख्य सिपाही रामवीर की एक टीम थाना बेरी के एरिया में मौजूद थी। मुस्तैदि से तैनात पुलिस टीम को सूचना मिली कि दो युवक अवैध हथियार लेकर कलानौर रोड की तरफ से झज्जर की तरफ आएंगे। गुप्त सूचना के आधार पर भागलपुरी चौक पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान कलानौर रोड की तरफ से दो युवक आते हुए दिखाई दिए। जिनको शक की बिनाह पर काबू करके दोनों की युवको की तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से अवैध हथियार व दो जिंदा कारतूस बरामद हुए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पवन व सोहन दोनों निवासी दुबलधन जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत थाना बेरी में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।