Post navigation हरियाणवी संस्कृति के कायल हुए जी-20 डेलिगेशन- हाथ जोड़कर बोले हरियाणा इज वैैरी गुड, थैक्यू हरियाणा झज्जर, 04 मार्च। जयपाल लाम्बा – – – – – – – – – एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लेने गुरूग्राम आया हुआ जी-20 डेलिगेशन शनिवार को प्रतापगढ़ फार्म पहुचा, जहां विदेशी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अढ़ाई घंटे तक रूके विदेशी प्रतिनिधियों का शिष्टमंडल झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म से सुखद अनुभव लेकर थैक्यू हरियाणा कहते हुए वापिस लौट गया। स्मरण रहे भारत में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक के मेजबान हरियाणा को लेकर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि प्रतापगढ़ में मिले आदर सत्कार व यहां की संस्कृति से बेहद खुश नजर आए। विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने शब्दों से फार्म पर लोगों से सम्मान व सत्कार की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई।जी -20 डेलिगेशन ने मोटे अनाज की स्टालों का भी लिया जायजाजी -20 डेलिगेशन ने प्रतापगढ फार्म पर हरियाणी सभ्यता और संस्कृति को अपने अंदर सहेजे हुए पारंपरिक यंत्रों को देखा और उनके बारे में जानकारी भी ली। फार्म के परिसर में मोटे अनाज के तौर मुंगफली,बाजरा,चना,जौ,मूंग सहित अनेक मिलेटस का न केवल स्वाद चखा,साथ ही उनके फायदों से भी रूबरू हुए। इस बार चालु वर्ष को केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेटस की स्टाल पर मौजूद सभी प्रकार के मोटे अनाज की सराहना करते विदेशी मेहमान नजर आए। लघु केन्द्र स्थापित करने के लिए 15 मार्च तक आवेदन करें पैरा चैंपियन लाईव हरियाणा जयपाल लाम्बा झज्जर – – – – – 10 मार्च। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार द्वारा खेलों इण्डिया योजना के अंतर्गत जमीनी स्तर पर खेलों के विकास एवं प्रोत्साहन के लिए महत्वपूर्ण खेलों इण्डिया लघु केन्द्र योजना प्रारंभ की गई है। इन प्रशिक्षण केन्द्रों का संचालन करने हेतु पैरा चैंपियन खिलाडिय़ों से खेलों इण्डिया लघु केन्द्र स्थापित करने के लिए भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा आवेदन पत्र मांगे गए हैं।