नरेश वर्मा दुजाना बने मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के जिला प्रधान – – – – – –
झज्जर 14 अप्रैल लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
रविवार को झज्जर के श्री सनातन धर्म वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के मुख्य संरक्षक जोगेन्दर सिंह वर्मा रोहतक की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।
बैठक में मुख्य रूप से मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी प्रदेश महेन्द्रगढ महामंत्री जयपाल लाम्बा प्रदेश कोषाध्यक्ष राजकुमार लाम्बा महम वरिष्ठ उपाध्यक्ष जोगेन्दर भामा स्वर्णकार संघ के मुख्य संरक्षक अशोक नम्बरदार आदि प्रदेश पदाधिकारियों ने शिरकत् की।
ओडिटर भूपसिंह वर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि झज्जर जिले से आये सभी स्वर्णकारों ने इस बैठक में बढ चढ कर हिस्सा लिया।
इस बैठक में मैढ क्षैत्रिय स्वर्णकार समाज की कार्यकारणी का गठन किया गया।
मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज के संरक्षक जोगेन्दर वर्मा प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी महामन्त्री जयपाल लाम्बा कोषाध्यक्ष राजकुमार लाम्बा के दिशानिर्देशों एवम् आए हुए सभी झज्जर जिले के समाज के प्रभुत्व स्वर्णकारों के सलाह मशविरा करने के उपरान्त नरेश सोनी दुजाना को मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज का सर्व सम्मति से जिला प्रधान नियुक्त किया गया। वहीं डाक्टर सुभाष सोनी को झज्जर तहसील प्रधान, पारस सोनी बिलोचपुरा को मातनहेल तहसील प्रधान एवम् रविन्दर सोनी बामनोला को बादली तहसील प्रधान सर्व सम्मति से चुना गया।
वहीं रवीन्द्र सोनी को झज्जर जिला मिडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई।
बैठक को संबोधित करते जोगेन्दर वर्मा ने कहा कि हमने हमारे समाज के
अपने आदिपुरुष श्री अजमीढ जी महाराज की जयन्ती पर हर शहर में शोभायात्रा निकालना व उनके बारे में समाज में जोर- शोर से प्रचार प्रसार करना।
प्रदेश अध्यक्ष लखीराम सोनी ने अपने सम्बोधन में कहा कि हमने आपसी मत भेदों को भुला कर समाज के संगठन को मजबूत करने के लिए एकमत होकर मैढ क्षत्रिय स्वर्णकार समाज की हर जिलों व तहसीलों जा कर संगठन की कार्यकारिणी का गठन करना है।
संगठन में समाज के रिटायर्ड व्यक्तियों को संगठन में जोड़ना।
संगठन में धरातल पर समाज हित के कार्यों को और गति देने का काम करेंगें।
राजकुमार लाम्बा ने कहा कि सामाजिक ताना – बाना बनाये रखने के लिए हमारे समाज के सम्मानित बुजुर्गों का मान-सम्मान करना।
छोट्टे स्वर्णकारों को रोजगार, शिक्षा व. सरकारी योजनाओं से समस्त समय-समय पर जागृत करना हमारा मुख्य उद्देश्य है ।
प्रदेश महामंत्री जयपाल लाम्बा ने कहा कि हस्तशिल्प कारीगरों के लिए पहचान पत्र हेतु समय-समय सम्मेलन करना, हर जिले में एक कष्ट निवारण कमेटी का गठन करना होगा।
जिसमें आज समाज में विवाह सम्बंधित व आपसी मतभेदों को लेकर आ रही दिक्कतों का निवारण हो सके।
इस अवसर अवसर पर आये हुए सम्मानित बुजुर्गों को फुल मालाओं से स्वागत और सम्मान स्वरूप शौल भेंट की।
जोगेन्दर वर्मा रोहतक, लखीराम सोनी महेंद्रगढ, राजकुमार लाम्बा महम, जोगेन्दर भामा फतेहाबाद, खेमचन्द सोनी सोनीपत, दयानन्द सोनी नारनौल, नरेश दादरी तोय को श्रीमहाराजा अजमीढ़ रत्न से सम्मानित किया गया।
इस बैठक में राधेश्याम शास्त्री, मास्टर प्रताप सिंह वर्मा , सुरजन सिंह सिलाना, रत्न सिंह वर्मा, डाक्टर गौरीशंकर, पूर्व पार्षद महेंद्र सोनी,भीम सिंह लाम्बा,सुरेन्द्र मदीना,साधु राम वर्मा रोहतक, वेदप्रकाश सोनी रोहतक, नरेश सोनी, राजेश वर्मा दुल्हेडा, मदन सोनी, मास्टर नन्दकिशोर दुजाना, मुकेश सोनी, नरेश सोनी, सुभाष लाम्बा, संजय मारौत, राजेंद्र सोनी, सन्जय किकान, बीटु सोनी, गजेंद्र सोनी,राजेन्द्र सोनी, गोलू जहाजगढ, राकेश लाम्बा ,अशोक बिलोचपुरा, प्रदीप सोनी, रोहतास सेढा, रणधीर सेढा जयप्रकाश सेढा, रमेश सेढा, दिनेश सेढा, राकेश काके गोगड, सुरेंद्र सोनी, धर्मचन्द सेढा,सुरेन्द्र बुपनिया, बाले दिवान, गोलू दिवान, साहिब सोनी, नरेन्द्र सोनी, नीरज सोनी, बलजीत सिलाना, सीटू सेढा, लक्ष्य सेढा, धूरू सेढा, अधिवक्ता कुलदीप राणा गगन वर्मा, डाक्टर नरेश सोनी, डाक्टर सुरेश सोनी, राजकुमार सोनी, विनोद सोनी, अशोक सोनी, पूर्व पार्षद रविंद्र बेरी, प्रदीप छारा, नीरज सोनी, राजेश सोनी, रमेश सोनी, मोन्टी सेढा, दीपक सिलाना, ललीत सोनी, अनूज बलती वाला दिनेश मारौत आदि सैकड़ों स्वर्णकारों ने बढ चढ कर हिस्सा लिया।