: *चुनाव का पर्व-प्रदेश का गर्व*

*राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में पोलिंग पार्टियों के दूसरे राउंड का प्रशिक्षण शुरु*

*-त्रुटि मुक्त चुनाव प्रक्रिया के लिए ईवीएम प्रशिक्षण बेहद जरूरी : जिला निर्वाचन अधिकारी*
झज्जर, 20 सितंबर। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
विधानसभा आम चुनाव 2024 के चलते पोलिंग पार्टियों की दो दिवसीय सेकेंड ट्रेनिंग स्थानीय नेहरू पीजी कॉलेज के सभागार में शुक्रवार से प्रारंभ हुई। प्रशिक्षण कार्यक्रम के पहले दिन बहादुरगढ़ और बादली विधानसभा क्षेत्र के मतदान कर्मियों को प्रशिक्षण दिया गया। शनिवार को झज्जर व बेरी विधानसभा क्षेत्र के पोलिंग स्टाफ की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। ट्रेनिंग के दौरान बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र के सामान्य पर्यवेक्षक दीपक रंजन दास भी उपस्थित थे।
जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने पोलिंग स्टाफ के सदस्यों को संबंधित करते हुए कहा कि चुनाव सभी पीठासीन अधिकारी हैंडबुक ऑफ पीओ को ध्यानपूर्वक पढ़े व उसके अनुसार ही मतदान की दिन पूरी प्रक्रिया नियमानुसार करें। उन्होंने कहा कि ट्रेनिंग बेहद महत्वपूर्ण पार्ट है। पोलिंग डे वाले दिन पोलिंग बूथ को सही ये चुनाव आयोग की हिदायतों के अनुसार व्यवस्थित। उन्होंने कहा कि हैंडबुक ऑफ पीओ में मतदान के दिन किस परिस्थिति में क्या कदम उठाए ये स्पष्ट रूप से लिखा हुआ है। यह हैंडबुक बेहद जरूरी दस्तावेज है। चुनाव आयोग की वेबसाइट पर भी हैंडबुक की सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध है।
जिला निर्वाचन अधिकारी की मौजूदगी में ट्रेनर द्वारा ईवीएम हैंडलिंग के बारे में भी बारीकी से जानकारी दी गई। स्वयं डीसी ने ईवीएम को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रणाली समझने और त्रुटि मुक्त चुनाव प्रक्रिया के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों के लिए ईवीएम की हैंडलिंग का प्रशिक्षण बहुत जरूरी है, चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए ईसीआई के नियमानुसार अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई हैं। इस दौरान एसडीएम रविंद्र मलिक ने पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की विस्तार सेे जानकारी दी। रिहर्सल में सेक्टर ऑफिसर भी मौजूद रहे।
इस अवसर पर बहादुरगढ़ नायब तहसीलदार रविंद्र शर्मा, नायब तहसीलदार इलेक्शन सुरेंद्र कुमार, इलेक्शन कानूनगो मनीष शर्मा सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
————

। झज्जर स्थित राजकीय नेहरू पीजी कालेज में शुक्रवार को पोलिंग पार्टियों की दूसरे चरण की रिहर्सल को संबोधित करते जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह।
– पोलिंग पार्टियों को ईवीएम की जानकारी देते एसडीएम रविंद्र मलिक।
————

: *जिले के स्वीप अभियान की हो रही सराहना, ईसीआई ने ट्विटर पर शेयर की मनु भाकर की वीडियो*

झज्जर, 20 सितंबर।
जिला प्रशासन द्वारा मतदाता जागरूकता के लिए चलाए जा रहे स्वीप अभियान की लगातार सराहना हो रही है। चुनाव आयोग द्वारा जिला आइकन बनाई गई ओलंपिक मनु भाकर का वोटिंग अपील करते हुए वीडियो को अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। इसके अलावा कम्युनिकेशन ब्यूरो ऑफ इंडिया(चंडीगढ़) व मुख्य निर्वाचन अधिकारी हरियाणा के सोशल मीडिया अकाउंट्स पर भी जिला की स्वीप गतिविधियों को शेयर किया जा रहा है।
जिला स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एवं एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि डीसी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन में जिले में स्वीप अभियान की गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने बताया कि ओलंपियन मनु भाकर को जिला आइकॉन बनाया गया है जो मतदाता प्रतिशत बढ़ाने के लिए चलाए जा रहे अभियान में सहयोग करेंगी। मनु भाकर द्वारा 5 अक्तूबर को अधिक से अधिक मतदान की अपील करते हुए वीडियो को जिला प्रशासन द्वारा सोशल मीडिया पर शेयर किया गया था, जिसे चुनाव आयोग के स्वीप पेज पर शेयर करते हुए मतदाता जागरूकता बढ़ाने के जिला के प्रयासों की सराहना की गई है। एडीसी ने बताया कि स्वीप के तहत अनेक रोचक व अनूठी गतिविधियां जिला प्रशासन द्वारा आयोजित करवाई जा रही है। स्वीप गतिविधियों में जनता की काफी भागीदारी देखने को मिल रही है। चुनाव आयोग द्वारा भी जिले की स्वीप गतिविधियों को अपने सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर किया गया है।
—————-

*गीत, रंगोली और शपथ के जरिए महिलाएं चला रही मतदाता जागरूकता अभियान*

*-ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं ने उठाई जागरूकता की मशाल, जिले के स्वीप अभियान की चहुंओर शान*

झज्जर, 20 सितंबर। जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह के मार्गदर्शन पर जिला में स्वीप अभियान चलाया जा रहा है। जिले में मतदाता जागरूकता के लिए स्वीप (सिस्टेमेटिक वोटर्स एजुकेशन एंड इलेक्टोरल पार्टिसिपेशन) अभियान ज़ोरों पर है। विशेष रूप से ग्रामीण क्षेत्रों में महिलाओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
स्वीप अभियान की नोडल अधिकारी एडीसी सलोनी शर्मा ने बताया कि अभियान के तहत महिलाएं उत्साहपूर्वक मतदाता जागरूकता में योगदान दे रही हैं। वे गीत गाते हुए और शपथ लेते हुए नागरिकों को मतदान का महत्व समझा रही हैं। इसके अलावा, रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोजन कर मतदान को लेकर रचनात्मक संदेश दिए जा रहे हैं। इन गतिविधियों के माध्यम से महिलाओं ने स्थानीय समुदाय स्तर पर जागरूकता फैलाने का बड़ा कदम उठाया है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि महिलाओं की भागीदारी से न केवल मतदाता जागरूकता बढ़ेगी, बल्कि आने वाले चुनावों में मतदान प्रतिशत में भी निश्चित रूप से सुधार होगा। ग्रामीण क्षेत्रों में इन गतिविधियों का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर योग्य मतदाता अपना वोट ज़रूर डाले और लोकतंत्र को मजबूत बनाएं। आगामी दिनों में इस अभियान के तहत और भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिससे महिलाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा सके और ग्रामीण मतदाताओं को जागरूक करने के प्रयास जारी रहेंगे।
——————

 

*पांच अक्टूबर को मतदान के दिन रहेगा पेड हॉलिडे : जिला निर्वाचन अधिकारी*

झज्जर, 20 सितंबर।
भारत निर्वाचन आयोग की ओर से शनिवार 5 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा आम चुनाव 2024 के मद्देनजर राज्य सरकार के अधीनस्थ सभी विभागों के कार्यालयों, बोर्ड, कॉर्पोरेशन और शिक्षण संस्थानों में पेड होली डे रहेगा। यह जानकारी जिला निर्वाचन अधिकारी कैप्टन शक्ति सिंह ने दी।
उन्होंने बताया कि सभी फैक्ट्रियों, प्राइवेट व्यवसायिक संस्थानों, दुकानों आदि में भी इस दिन कर्मचारियों के लिए पेड होली डे रहेगा ताकि कर्मचारी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी कर सकें। उन्होंने पात्र मतदाताओं से पांच अक्टूबर को होने वाले चुनाव में बढ़ चढ़ कर मतदान का आह्वान किया है। उन्होंने बताया कि चुनाव के दिन जिला की सीमा से लगते दिल्ली में स्थित उद्योगों को भी वहां कार्यरत जिला झज्जर के कर्मचारियों,जिनका जिला की मतदाता सूची में पंजीकृत हैं,को भी सह वेतन अवकाश देने के निर्देश दिए हैं।

 

*विधानसभा चुनाव के मद्देनजर एफएसटी व एसएसटी टीम सक्रिय, नाकों और दूसरे स्थानों पर की जा रही चेकिंग : रिटर्निंग अधिकारी*

*-आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन सजग*

*-67 बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने गांव डीघल में लगे नाके का किया निरीक्षण,दिए जरूरी निर्देश*

बेरी (झज्जर), 20 सितंबर।
हरियाणा विधानसभा आम चुनाव की प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न करवाने के लिए एसएसटी टीम द्वारा नाकाबंदी कर अवैध शराब व अवैध नकदी के आवागमन पर कड़ी नजर रखी जा रही है। एसएसटी टीमों द्वारा नाके लगाकर आने-जाने वाले वाहनों की सतर्कता से चेकिंग की जा रही है। शुक्रवार को एसडीएम रविंद्र मलिक ने एसीपी अनिल कुमार के साथ गांव डीघल में लगे नाके का निरीक्षण किया।
निरीक्षण उपरांत 67 बेरी विधानसभा क्षेत्र के रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम रविंद्र मलिक ने बताया कि बेरी निर्वाचन क्षेत्र में वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि विधानसभा चुनाव को लेकर आदर्श आचार संहिता की पालना सुनिश्चित करने के लिए प्रशासन पूरी तरह से सख्त है। विधानसभा आम चुनाव के मद्देनजर अवैध शराब की सप्लाई, धनबल के प्रयोग सहित अन्य अवांछनीय गतिविधियों पर नजर रखते हुए एसएसटी सहित अन्य पुलिस प्रशासन की टीम सजगता से अपना दायित्व निभा रही हैं और प्रशासन द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर सघन वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया जा रहा है। इसके लिए चेकिंग बैरियर भी लगाए गए हैं जहां पर 24 घंटे जांच व निगरानी रखी जा रही है।
रिटर्निंग अधिकारी ने बताया कि 50 हजार रुपये से अधिक राशि मिलने पर संबंधित व्यक्ति को बताना होगा कि राशि कहां से आई है? इस राशि को कहां लेकर जा रहे हैं। यदि पैसा लेकर जाना जरूरी है, तो नगद राशि के बैंक स्टेटमेंट या जहां से आपको नगद रुपये मिले हैं उसकी जानकारी देनी होगी। उन्होंने बताया कि पचास हजार से अधिक राशि की निकासी पर क्यू आर कोड लगी रसीद देना जरूरी है। राजनीतिक दलों के कार्यक्रमों को वीवीटी टीम द्वारा कवर किया जा रहा है और आदर्श आचार संहिता की दृढ़ता से पालन सुनिश्चित करने के लिए पारखी नजर रखी जा रही है।
————-