मकान से चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबु

झज्जर 20 सितम्बर लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

मकान के अंदर से चोरी करने के मामले में एक आरोपी को थाना माछरौली की पुलिस टीम ने काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए थाना माछरौली प्रबंधक उप निरीक्षक अनिल पूनिया ने बताया कि नरेंद्र निवासी अहरी जिला झज्जर हाल दिल्ली ने शिकायत देते बताया कि 19 अक्टूबर 2024 को मेरे पड़ोसी पवन ने बताया कि तेरे घर के अंदर चोरी के लिए एक आदमी घुस रहा है। जिसने घर के पीछे एक गैस सिलेंडर फेंक दिया है। जब मैंने वहां पर आकर देखा तो मैंन गेट का शीशा टूटा हुआ था। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ थाना माछरौली में अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर गहनता से कार्रवाई करने के संबंध में पुलिस उपायुक्त लोगेश कुमार आईपीएस ने आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना माछरौली में तैनात सहायक उप निरीक्षक अशोक कुमार की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले में एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान टोनी निवासी अहरी जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

नाकाबंदी के दौरान एक अवैध हथियार,दो मैगजीन व चार जिंदा रोंद के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ :

विधानसभा चुनाव को मध्य नजर रखते हुए झज्जर के पुलिस कमिश्नर बी सतीश बालन ने जिले में शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ अवैध नशा तस्करों की धर पकड़ के लिए जिले में पैरामिलिट्री फोर्स व स्थानीय पुलिस के नाके लगाए गए हैं। जिन पर तैनात जवानों को पुलिस उपायुक्त मयंक मिश्रा द्वारा समय-समय पर अपनी ड्युटियों के बारे में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए जा रहे हैं। बहादुरगढ़ शहर में इंटर स्टेट नाकों सहित कुल 15 नाके लगाए गए हैं। जिन पर तैनात जवानों द्वारा संदिग्ध वाहनों व व्यक्तियों की दुरुस्त चेकिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार से अवैध शराब,अवैध हथियार, ड्रग्स आदि की तस्करी ना हो सके। वीरवार को ब्रिगेडियर होशियार सिंह मेट्रो स्टेशन बहादुरगढ़ पर लगे नाके पर तैनात जवानों को गुप्त सूचना मिली थी कि सचिन निवासी नौरंगाबाद जिला चरखी दादरी i20 गाड़ी में अवैध हथियार लिए हुए हैं। जो किसान चौक की तरफ से आएगा और दिल्ली की तरफ जाएगा। जिस गुप्त सूचना पर नाको पर तैनात जवानों ने अपनी निगरानी और बढ़ा दी। कुछ समय के बाद मिली सूचना के अनुसार उपरोक्त गाड़ी आती दिखाई दी। जिसे नाके पर तैनात टीम ने रुकवा कर चेक किया तो गाड़ी को उपरोक्त निवासी सचिन चला रहा था। जिसकी गाड़ी की चेकिंग की गई तो गाड़ी की डिग्गी में एक पिट्टू बैग मिला। जिसको चेक करने पर उसमें एक देसी पिस्तौल, चार जिंदा रोंद व दो मैगजीन बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में शस्त्र अधिनियम के तहत आपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ की पुलिस टीम ने उपरोक्त व्यक्ति को काबू करके अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

 

मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी काबु

झज्जर

थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी शहर बेरी के एरिया से मकान से आभूषण चोरी करने के मामले में एक आरोपी को पुलिस चौकी शहर बेरी की टीम ने काबू किया । मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी उप निरीक्षक सतबीर ने बताया कि बेरी निवासी एक महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि फरवरी 2024 में अपने आभूषणों को अलमारी के अंदर रखा था। दिनांक 12 सितंबर 2024 को उपरोक्त आभूषण को मेंने देखा तो वह नहीं मिले। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।
उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री लोगेश कुमार आईपीएस द्वारा उपरोक्त मामले में आरोपियों को पकड़ने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी में तैनात मुख्य सिपाही विजय कुमार की पुलिस टीम ने गहनता से कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को काबू किया गया। पकड़े गए आरोपी की पहचान आकाश निवासी बेरी जिला झज्जर के तौर पर की गई ।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया।