झज्जर पुलिस के 10 कर्मचारी हुए सेवानिवृत्त,विदाई समारोह में एसीपी शमशेर सिंह व अनिल कुमार ने दी शुभकामनाएं
झज्जर 01 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
झज्जर पुलिस परिवार के 10 सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर, शुक्रवार को पुलिस लाइन झज्जर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें एसीपी शमशेर सिंह व अनिल कुमार ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला निरीक्षक विजेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। शुक्रवार को सेवानिवृत्ति पाने वाले उप निरीक्षक कृष्ण कुमार, उपनिरीक्षक सुरेश कुमार, उप निरीक्षक हेमचंद, उप निरीक्षक धर्मवीर, उप निरीक्षक जय भगवान, उपनिरीक्षा के कृष्ण कुमार, मुख्य सिपाही सत्यवान व मुख्य सिपाही कुलदीप शामिल हुए।
एसीपी शमशेर सिंह ने कहा कि इन पुलिसकर्मियों ने सारी उम्र अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने में लगा दी और अपने आप को आमजन की सेवा में समर्पित कर दिया। अब रिटायर होकर आप अपने परिवार के साथ शांतिपूर्वक और खुशी से अपना जीवन व्यतीत करें। पुलिस विभाग में कार्यरत रहकर पुलिस कार्यों में अपना योगदान दिया और समाज सेवा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इनकी कड़ी मेहनत और तपस्या के लिए वह इनका इनका धन्यवाद करते हैं। एसीपी ने कहा कि सेवानिवृत्ति के बाद भी रिटायर्ड पुलिसकर्मी पुलिस परिवार का हिस्सा रहेंगे और उन्हें यदि भविष्य में किसी भी प्रकार की सहायता की आवश्यकता है तो वह बेझिझक अपने पुलिस परिवार से संपर्क कर सकते हैं। पुलिस परिवारों की सहायता करने के लिए हमेशा तैयार रहेगा और हमे अपने पुलिस परिवार की मदद करने में बहुत खुशी होगी। एसीपी ने सभी सदस्यों को भेंट स्वरूप उपहार देकर उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना करते हुए उन्हें सम्मानपूर्वक विदाई दी।