साइबर ठगो द्वारा सोशल मीडिया पर डीपी बदलकर मांगे जा रहे हैं पैसे :-एसीपी बादली शुभम सिंह आईपीएस

बादली 01 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा साइबर ठगी से बचने के लिए आमजन को समय-समय पर जागरूक करके साइबर ठगो द्वारा अपनाए जाने वाले नए-नए तरीकों के बारे में जानकारी देकर उनके बचाव के बारे में भी जागरूक किया जा रहा है। जिस संबंध में जानकारी देते हुए एसीपी शुभम सिंह आईपीएस ने बताया कि आजकल साइबर ठग साइबर फॉड के नए-नए तरीके अपना रहे हैं। साइबर ठग अधिकारियों और प्रभावशाली लोगों की फोटो को सोशल मीडिया जैसे व्हाट्सएप, फेसबुक, इंस्टाग्राम पर डीपी के रूप में प्रयोग कर धोखाधडी कर रहे हैं। उन्होंने इस बारे में आमजन को जागरूक करते हुए कहा है कि अगर आपके फोन पर किसी अधिकारी या प्रभावशाली व्यक्ति की डीपी लगे फोन से रुपए मांगने या गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो पहले उनके पास फोन कर सुनिश्चित कर ले, क्योंकि ये साइबर ठगो द्वारा आमजन से ठगी करने का तरीका है। एसीपी बादली ने कहा है कि साइबर अपराधी वरिष्ठ अधिकारियों की डीपी अपने सोशल मीडिया अकाउंट जैसे फेसबुक, इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप आदि पर लगाते है और उसके बाद मैसेज भेज कर रुपए या गिफ्ट वाउचर मांगते है।उन्होंने आमजन से अपील कि है कि इस तरह की किसी भी जालसाजी से बचे। किसी भी अपरिचित व्यक्ति का फोटो व्हाट्सएप या अन्य किसी सोशल मीडिया अकाउंट पर बतौर डीपी होने पर यह न समझे की यह अकाउंट असल उसी व्यक्ति का है और अगर आपके पास किसी भी एसे किसी डीपी लगे फोन से रुपए मांगने व गिफ्ट वाउचर भेजने के बारे में मैसेज या फोन काल आए तो संबंधित व्यक्ति के पास फोन कर सुनिश्चित कर ले। क्योंकि ऐसे फर्जी नंबर साइबर धोखाधड़ी करने के लिए होते है। एसीपी बादली ने कहा है कि साइबर सेल सभी प्रकार के सोशल मीडिया अकाउंट्स की निगरानी कर रही है अगर कोई भी व्यक्ति किसी अधिकारी या अन्य किसी भी व्यक्ति की फोटो को डीपी के रूप के प्रयोग कर उसका दुर्पयोग करता पाया तो उसके खिलाफ नियमनुसार कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी। आप किसी साइबर फॉड के शिकार हों जाते है तो तुरंत प्रभाव से साइबर हेल्पलाइन 1930 और नजदीकी पुलिस थाना में शिकायत