जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार

झज्जर 16 मार्च  लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

पुलिस आयुक्त  बी सतीश बालन के नेतृत्व में व पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर की पुलिस टीम द्वारा जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सदर झज्जर उप निरीक्षक सुंदरपाल ने बताया कि मांडोठी निवासी महिला ने शिकायत देते हुए बताया कि 15 सितंबर 2023 की शाम को गांव बोडिया के मंदिर के पास प्लांट में कार्य चल रहा था तभी वहां पर संदीप की मां आ गई और गाली गलौज करने लगी इसके थोड़ी देर बाद उसका लड़का कुछ अन्य लड़कों के साथ गाड़ी में आया और मेरे ऊपर गोलियां चला दी जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना सदर झज्जर में जानलेवा हमला करने का अपराधिक मामला दर्ज किया गया। दर्ज मामले पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात सहायक उप निरीक्षक मुकेश कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गवालीशन रोड झज्जर के नजदीक से गिरफ्तार किया गया गिरफ्त में आये आरोपी की पहचान संदीप निवासी बोडिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।