एक व्यक्ति को यातनाएं देने के मामले में तीन आरोपी को 24
घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

बहादुरगढ़ 16 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए डाबौदा निवासी एक व्यक्ति के साथ गांव टाण्डाहेडी के मंदिर के पास कुछ व्यक्तियों द्वारा यातनाएं देने की सूचना प्राप्त हुई थी।यह सूचना प्राप्त होने के 24 घंटे के अंदर ही उपरोक्त मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए पुलिस सहायक उपायुक्त बादली शुभम सिंह आईपीएस ने बताया कि मंगलदास निवासी मुहंदीपुर डाबौदा से हमें कुछ व्यक्तियों द्वारा यातनाएं देने की शिकायत मिली थी जिसकी कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर चली हुई है।जिस पर सहायक पुलिस उपायुक्त श्री शुभम सिंह ने बताया कि यह शिकायत हमें 15 मार्च 2024 को प्राप्त हुई है जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए थाना सदर बहादुरगढ़ में जानलेवा हमला करने सहित विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई। प्राथमिक जांच में सामने आया कि यह वारदात गांव टांडाहेडी की है। जिस पर तुरंत कार्रवाई करते हुए उपरोक्त मामले के तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा 24 घंटे के अंदर ही गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्त में आये आरोपियों की पहचान अजीत व बसंत निवासी छारा और समुद्र निवासी टाण्डाहेडी जिला झज्जर के तौर पर की गई। प्राथमिक पूछताछ में आरोपी ने उपरोक्त मामले का खुलासा किया। आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया जहां से आरोपियों को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। जिस संबंध में सहायक पुलिस उपायुक्त ने कहा कि जल्द ही उपरोक्त मामले में अन्य दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।