खेत से सामान चोरी के मामले में एक आरोपी की गिरफ्तार
झज्जर 16 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉ अर्पित जैन के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास के अंतर्गत पुलिस चौकी मातनहेल के एरिया से चोरी के मामले में एक आरोपी को झज्जर कोर्ट से पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया मामले की जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक राजेंद्र ने बताया कि जसवीर पुत्र फतेह सिहं निवासी मातनहेल ने शिकायत देते हुए बताया कि मेरे खेत में बने कमरे से दो बैटरी एक इन्वेटर एक छोटी लोहे की अलमारी एक लकडी का बक्सा व दो प्लास्टिक की कुर्सी रखी हुई है । जिसे कोई नाम ना पता मालूम व्यक्ति चोरी करके ले गया। जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए आरोपियों के खिलाफ थाना साल्हावास में चोरी का अपराधिक मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई करते हुए चौकी मे तैनात मुख्य सिपाही धीरेंद्र की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लेकर गिरफ्तार किया गया हैं। गिरफ्त में आए व्यक्ति की पहचान ईशमेंद्र निवासी खेड़ी होशादपुर के तौर पर की गई आरोपी से चुराया गया सामान बरामद किया गया। पुलिस प्रोडक्शन वांरट कि समय अवधि समाप्त होने पर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश करके न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।