जानलेवा हमला करने के मामले में एक और आरोपी काबू

झज्जर 22 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम ने जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी मातनहेल सहायक उप निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि राजेश निवासी मालियावास जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 13 सितंबर 2022 को अपने परिवार के साथ घर पर ही था। इस समय दो लड़के घर का मैन दरवाजा की खिड़की खोलकर अंदर घुस गए और लड़ाई झगड़ा करते हुए हमारे ऊपर फायरिंग कर दी। जिनके साथ 6-7 लड़के और भी थे।जिस शिकायत पर कार्रवाई करते हुए थाना साल्हावास में आपराधिक मामला दर्ज किया गया।उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों की छानबीन करने तथा अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक संदीप कुमार की पुलिस टीम ने एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पकड़े गए आरोपी की पहचान महिपाल निवासी बोडिया जिला झज्जर के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।