बीते एक सप्ताह के दौरान झज्जर पुलिस द्वारा वांछित व अति वांछित मामले के 39 आरोपियों को किया गिरफ्तार

वांछित/अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए झज्जर पुलिस द्वारा चलाया जा रहा अभियान लगातार जारी: पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन

झज्जर 22 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस द्वारा विभिन्न आपराधिक मामलों में वांछित, अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए बीते सप्ताह विशेष अभियान चलाया गया। पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के कुशल मार्गदर्शन में झज्जर पुलिस द्वारा वांछित, अति वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए चलाया जा रहा अभियान सफलतापूर्वक लगातार जारी है। वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान झज्जर पुलिस के विभिन्न टीमों ने सतर्कता से कार्रवाई करते हुए
एक मोस्टवॉन्टेड इनामी बदमाश सहित करीब 39 दोषियों/आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।पुलिस महानिदेशक हरियाणा श्री शत्रुजीत कपूर आईपीएस के आदेशानुसार व पुलिस आयुक्त श्री बी सतीश बालन आईपीएस के निर्देश अनुसार चलाए गए अभियान के तहत झज्जर पुलिस की अलग-2 टीमों द्वारा वांछित दोषियों की धरपकड़ के लिए स्टीक कार्रवाई करते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया गया। पुलिस द्वारा की गई धरपकड़ की कार्रवाई झज्जर जिला में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक अभियान का हिस्सा थी। 15 मार्च 2024 से शुरू हुई वांछित दोषियों की धरपकड़ की कार्रवाई के तहत झज्जर जिला में एक मोस्ट वांटेड इनामी अपराधी सहित 11 उद्घोषित अपराधियों व 27 बेल जंपर्स को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए मोस्ट वांटेड दोषियों में 5000 का इनामी आकाश निवासी पिथुपुर जिला फर्रुखाबाद उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया गया वही अतिवांछित मामले में दिलीप निवासी बिहार मुकेश निवासी बिहार को हत्या के मामले में, पवन निवासी वजीरपुर दिल्ली को जानलेवा हमला करने के मामले में, राजेंद्र निवासी बादली को लूटपाट के मामले में,पवन निवासी वाजीतपुर दिल्ली को लूटपाट के मामले में और भुपसिह निवासी मानहेरू जिला भिवानी को हत्या के मामले में गिरफ्तार किया गया।पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन ने कहा कि अपराध व अपराधियों के खिलाफ पुलिस की रणनीति स्पष्ट है। शांति सद्भाव एवं कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। वांछित तथा अति वांछित की धरपकड़ के लिए झज्जर की पुलिस ने बेहतरीन कार्य किया है। वांछित, अति वांछित दोषियों को पकड़ने वाली पुलिस टीमों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा अपराधों पर अंकुश लगाने में हासिल किया गया अपेक्षित परिणाम, जिला पुलिस द्वारा की गई कड़ी मेहनत के कारण ही संभव हो पाया है। जिन्होंने बेहतरीन ड्यूटी का प्रदर्शन करते हुए वांछित,अति वांछित दोषियों/आरोपियों को सलाखों के पीछे डालकर उनके अंजाम तक पहुंचाया है। झज्जर पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के साथ-साथ कुख्यात व मोस्टवांटेड अपराधियों का पता लगाकर उन्हें अंजाम तक पंहुचाने के लिए लगातार प्रयासरत है। झज्जर की पुलिस द्वारा मोस्ट वांटेड बदमाश, पीओ, बेल जंपर, पैरोल जंपर व अन्य दोषियों/आरोपियों की धरपकड़ के लिए कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।