10 किलो गांजा के साथ पकड़े गए आरोपी

: गाड़ी से मादक पदार्थ गांजा ले जाते दो आरोपी काबू, आरोपियों से 10 किलो गांजा बरामद

झज्जर 22 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए मादक पदार्थ गांजा के साथ थाना सदर झज्जर के एरिया से दो आरोपियों को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की एक टीम थाना सदर झज्जर के एरिया में मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम मादक पदार्थ की तस्करी का अवैध धंधा करता है। वह मादक पदार्थ बेचने के लिए गुरुग्राम से झज्जर की तरफ होंडा सिटी गाड़ी में सवार होकर झज्जर की तरफ आएगा। जिस गुप्त सूचना के आधार पर सीआईए वन बहादुरगढ़ में तैनात सहायक उप निरीक्षक तेन सिंह की पुलिस टीम ने सेक्टर 7 याकूबपुर मोड पर नाकाबंदी की गई। नाकाबंदी के दौरान होंडा सिटी गाड़ी पर विशेष निगरानी रखी गई। कुछ समय के पश्चात गुड़गांव की तरफ से एक होंडा सिटी गाड़ी आती हुई दिखाई दी पुलिस पार्टी ने गाड़ी को रुकवा कर चेक किया तो उसमें दो लड़के बैठे हुए थे। गाड़ी चालक सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पता पूछा तो उसने अपना नाम नरेश निवासी न्याणा तातारपुर जिला सोनीपत व कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के ने अपना नाम संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम बताया। पकड़े गए आरोपियों के पास मादक पदार्थ होने के संदेह पर नियम अनुसार राजपत्रित अधिकारी को सूचित किया गया जिसके पश्चात मौका पर पहुंचे राजपत्रित अधिकारी के समक्ष नियम अनुसार कार्रवाई करते हुए पकड़े गए उपरोक्त दोनों व्यक्तियों की गाड़ी सहित तलाशी ली गई तो कंडक्टर सीट पर बैठे लड़के के पैरों के नीचे एक प्लास्टिक का कट्टा था। कट्टे का मुँह खोलकर चेक की किया गया तो उसमें मादक पदार्थ गांजा बरामद हुआ। जिसका वजन करने पर 10 किलोग्राम पाया गया। मादक पदार्थ गांजा के साथ पकड़े गए आरोपियों की पहचान संजीव निवासी ढाणी मेहचाना प्रेम नगर गुरुग्राम व नरेश निवासी न्याणा तातारपुर जिला सोनीपत के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ मादक पदार्थ अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए थाना सदर झज्जर में मामला दर्ज किया गया। पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए अदालत झज्जर में पेश करके आगामी कार्रवाई अमल मिलाई जा रही है।