घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार
बहादुरगढ़ 06 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा के दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की टीम द्वारा गांव कसार मे आपसी लड़ाई झगड़े की रंजिश को मन में रखते हुए घर में घुसकर जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। मामले की जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक सेक्टर 6 बहादुरगढ़ निरीक्षक संदीप कुमार ने बताया कि शेर सिंह पुत्र रामकुमार निवासी कसार ने शिकायत देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2024 को वह अपने लड़कों के साथ गांव के खेल के मैदान में घूम रहा था। वहीं पर मेरे लड़के कि गांव के ही एक लड़के के साथ आपस में कहां सुनी हो गई थी।फिर मै और मेरा भाई अपने घर पर बच्चों को समझाने लगे तभी गांव का सुमित, व कुछ अन्य व्यक्ति जिनके हाथ में हथियार थे। जिनमे से अमित ने आते ही मेरे भाई पर फरसे से वार किया जो नीचे गिर गया।जब मैं उसे संभालने लगा तो उन्होंने मुझ पर व मेरे बच्चों पर भी हमला कर दिया आस-पड़ोस के व्यक्तियों को आता देख सुमित ने अपनी पिस्तौल दिखाइए और आगे से ध्यान रखने व जान से मारने की धमकी देकर सभी वहां से अपनी गाड़ी में बैठकर फरार हो गए। जिस सूचना पर पुलिस द्वारा थाना सेक्टर 6 बहादुरगढ़ में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा आपराधिक मामलों पर तत्परता से कार्रवाई करने के कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए। थाना मे तैनात उप निरीक्षक जगबीर की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त मामले में कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान अमित निवासी कसार हाल करनाल के तौर पर की गई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत बहादुरगढ़ में पेश किया गया। माननीय अदालत के आदेश अनुसार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया