व्हाट्सएप पर फोटो लगाकर मदद कि गुहार लगा लोगों को साइबर ठगी का शिकार बना रहे साइबर अपराधी:-डीसीपी लोगेश कुमार

झज्जर  06 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

झज्जर पुलिस की अलग-अलग टीमों द्वारा आमजन को साइबर क्राइम के प्रति जागरूक करने के लिए लगातार साइबर जागरूकता के अभियान चलाए जा रहे हैं। जिस संबंध में जानकारी देते हुए डीसीपी लोगेश कुमार ने बताया कि साइबर क्राइम का एक नया तरीका जिसमे एक फेक व्हाट्सएप नंबर जारी कर उस पर व्यक्ति की आईडी बनाकर डीपी लगाकर व्यक्ति के संबंधियों को मैसेज करते है और पैसों की मांग करते है।इस प्रकार इस नए और व्हाट्सएप वाले तरीके से लोग जल्दी ही भरोसा कर लेते है और साइबर फ्रॉड का शिकार हो जाते है।यदि आपके साथ भी कभी ऐसा हो तो पैसा ट्रांसफर करने से पहले वास्तविक व्यक्ति को संपर्क कर ले। फ्रॉड व्यक्ति को जल्द ही ब्लॉक कर दें और इसकी सूचना साइबर क्राइम पुलिस को दें।अंजान लिंक पर क्लिक नहीं करे उन्होंने बताया कि फेसबुक पर स्टेप टू वेरीफिकेशन का ऑप्शन ऑन रखें। इससे यदि कोई आईडी हैक करता है तो मोबाइल पर ओटीपी भेजा जाएगा। ओटीपी नहीं पता चलने की वजह से आईडी हैक नहीं हो सकेगी। फेसबुक संबंधी मोबाइल पर आने वाले अंजान लिंक पर क्लिक न करें। किसी अंजान व्यक्ति को मोबाइल पर आने वाला ओटीपी नहीं बताएं।।सावधान रहें सतर्क रहें साइबर मीडिया के जितने फायदे है उतने ही इसके दुरुपयोग होने के खतरे है। इसका उपयोग सुरक्षित ढंग से करें।अगर साइबर धोखाधड़ी के शिकार हो जाते हैं तो https://cybercrime.gov.in/ पर शिकायत दर्ज कराएं साथ ही ऑनलाइन धोखाधड़ी होने पर तुरंत टोल फ्री नंबर 1930 / 112 पर तुरंत शिकायत दे।

 

—————

अवैध रूप से आहता चलाने के मामले में एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 06 जुलाई लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

बहादुरगढ़ जोन के पुलिस उपायुक्त श्री मयंक मिश्रा द्वारा अवैध रूप से अहाता चलाने व सार्वजनिक स्थान पर शराब पीकर हुड़दंग बाजी करके आमजन के लिए परेशानी पैदा करने वाले लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए थाना शहर बहादुरगढ़ की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को अवैध रूप से अहाता चलाने के मामले में काबू किया गया। जिस संबंध में जानकारी देते हुए थाना प्रबंधक शहर बहादुरगढ़ निरीक्षक हरेश ने बताया कि हमें गुप्त सूचना मिली थी कि सिविल अस्पताल के नजदीक एक व्यक्ति अवैध रूप से आहता चल रहा है। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए थाना में तैनात मुख्य सिपाही देवेंद्र की पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर जांच की तो वहां पर एक दुकान में दो व्यक्ति शराब पी रहे थे जिसके आगे कोई बोर्ड नहीं लगा हुआ था। जिन्होंने अपनी पहचान बताते हुए बताया कि दुकान मालिक के कहने पर हम यहां शराब पी रहे हैं। जिस पर पुलिस टीम ने जांच में पाया कि यह आहता अवैध रूप से चल रहा है। जिस पर कार्रवाई करते हुए आहता संचालक मुकेश निवासी बहादुरगढ़ को काबू करके उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।