गाड़ी में अवैध देशी शराब भरकर ले जाते हुए 204 पेटिया के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़

झज्जर पुलिस की टीम द्वारा गाड़ी में आवैध देशी शराब भरकर ले जाते हुए 204 पेटियों के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा ने जिला में शराब का अवैध धंधा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की पुलिस टीम ने थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया से अवैध शराब के साथ एक आरोपी को काबू किया गया। मामले की जानकारी देते हुए एंटीनाकोटिक सेल झज्जर प्रभारी उप निरीक्षक दिपक ने बताया कि एंटी नारकोटिक सेल झज्जर की एक टीम थाना शहर बहादुरगढ़ के एरिया में तैनात थी। मुस्तैदी से तैनात पुलिस टीम को गुप्त सूचना मिली कि राधे नामक एक व्यक्ति जो दिल्ली का निवासी है गाड़ी महिंद्रा मैक्सिमो मैं अवैध शराब भरकर पुराना बस स्टैंड बहादुरगढ़ से परनाला की तरफ जाएगा। जिस सूचना पर एंटी नारकोटिक सेल की पुलिस टीम ने परनाला रोड बहादुरगढ़ पर नाकाबंदी की गई। कुछ समय के पश्चात पुराना बस स्टैंड बहादुरगढ़ की ओर से एक महिंद्रा मैक्सिमो गाड़ी आई हुई दिखाई दी जिसको पुलिस पार्टी ने संदेह के आधार पर रुकवाकर ड्राइवर सीट पर बैठे व्यक्ति का नाम पूछा तो उसने अपना नाम राधे निवासी रोहिणी दिल्ली बताया। गाड़ी की तलाशी ली गई तो उसके अंदर देशी शराब की 204 पेटी बरामद हुई। पकड़े गए आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत थाना शहर बहादुरगढ़ में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल मे जा रही है।

बहादुरगढ़ 29 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा