इंतकाल दर्ज करने के लिए तहसीलों में 30 जून को छुट्टी के दिन भी लगेंगे कैंप : डीसी*
*कैंप में इंतकाल के लंबित व नए आवेदनों को निपटाने के निर्देश*
झज्जर, 29 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला के अंतर्गत आने वाली विभिन्न तहसीलों में इंतकाल दर्ज करने के लिए रविवार को विशेष कैंपों का आयोजन किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि कैंप में लंबित इंतकाल के अलावा आम नागरिक द्वारा प्रस्तुत किये जाने वाले इंतकाल के नए आवेदनों का निपटान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे सभी पटवारियों व कानूनगो के माध्यम से तहसील मुख्यालयों पर सभी इंतकाल का निपटान करना सुनिश्चित करें। उन्होंने स्पष्ट किया कि सभी सीआरओ भी कैंप में उपस्थित रहेंगे। उन्होंने इंतकाल को लेकर लगाए जाने वाले शिविरों के लिए संबंधित अधिकारियों को गांवों में मुनादी करवाने के निर्देश दिए। सभी पटवारी व कानूनगो को कैंप के दौरान तहसील मुख्यालय में हाजिर रहकर इंतकाल के मामलों को निपटाने के निर्देश दिए गए हैं।
विभिन्न योजनाओं के लाभपात्रों को बांटे जाएंगे प्रमाण पत्र*
*नेहरू कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री का संबोधन भी होगा लाइव*
*राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार करेंगे लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण*
झज्जर, 29 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला उपायुक्त कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि रविवार को राजकीय नेहरू पीजी कॉलेज में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को प्रमाण पत्रों का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यसभा सदस्य कृष्ण लाल पंवार रहेंगे। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री ग्रामीण आवास योजना, डॉ बीआर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना व विभिन्न पेंशन योजनाओं के नए लाभार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
डीसी ने बताया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पानीपत से लाइव जुड़ेंगे और जिला स्तरीय कार्यक्रम में उपस्थित लाभार्थियों को भी संबोधित करेंगे।
डीसी ने बताया कि कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थी मौजूद रहेंगे जिन्हें मुख्य अतिथि प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। इस संदर्भ में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर एडीसी सलोनी शर्मा ने जिला स्तर के सभी अधिकारियों के साथ मीटिंग आयोजित करते हुए अलग-अलग कार्यों के लिए ड्यूटी निर्धारित की। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय कार्यक्रम दोपहर एक बजे से प्रारंभ होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम से संबंधित सभी तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं।
: इग्नू ने एमबीए हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में किया नया पाठ्यक्रम लांच: डॉ धर्म पाल*
झज्जर, 29 जून। लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
इंदिरा गाँधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू), शिक्षा मंत्रालय ,भारत सरकार क्षेत्रीय केंद्र करनाल के क्षेत्रीय निदेशक डॉ धर्म पाल ने जानकारी देते हुए बताया की इग्नू ने हाल ही में एमबीए हेल्थ केयर एंड हॉस्पिटल मैनेजमेंट में एक नया कार्यक्रम लांच किया है इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रशिक्षित कार्यबल का एक पूल विकसित करना है जिसे निजी और सरकारी दोनों क्षेत्रों में स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों, संबंधित संगठनों और अस्पतालों द्वारा कुशल सहायता प्रदान करने और दूरदराज के क्षेत्रों सहित देश भर में गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करने के लिए नियोजित किया जा सकता है।
इस कार्यक्रम का उद्देश्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्वास्थ्य देखभाल संस्थानों के प्रभावी प्रबंधन में प्रमुख मुद्दों की पहचान और विश्लेषण करना है इसके साथ साथ स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में राष्ट्रीय और वैश्विक सोच और अंतर-सांस्कृतिक समझ को प्रोजेक्ट करना । गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य देखभाल, सामाजिक जवाबदेही और नैतिकता प्राप्त करने के लिए बहु-विषयक टीम प्रबंधन के लिए सभी हितधारकों के साथ प्रभावी ढंग से संवाद करना अस्पतालों और स्वास्थ्य देखभाल के संदर्भ में नवीनतम तकनीकों को अपनाना। स्वास्थ्य देखभाल प्रशासन में उभरती और चल रही व्यावसायिक चुनौतियों पर अनुसंधान का उपयोग करके विश्लेषणात्मक और व्यावहारिक दृष्टिकोण के माध्यम से स्वास्थ्य देखभाल प्रबंधन में नवीन और साक्ष्य आधारित प्रथाओं का विकास करना इस कार्यक्रम के मुख्य उद्देश्य है
इस कार्यक्रम में दाखिला लेने के लिए भारत सरकार के मानदंडों के अनुसार सामान्य वर्ग के लिए कम से कम 50% अंकों के साथ और आरक्षित श्रेणियों के उम्मीदवारों के लिए 45% अंकों के साथ स्नातक पास अभ्यर्थी दाखिला ले सकतें है इस कार्यक्रम की न्यूनतम अवधि 02 वर्ष एवं अधिकतम अवधि 04 वर्ष होगी इस कार्यक्रम में पहले और दूसरे सेमेस्टर की फीस 15,500/- रुपये प्रति सेमेस्टर होगी, तीसरे सेमेस्टर की फीस 19,500/- रुपये और चौथे सेमेस्टर की फीस 17,500/- रुपये होगी।इच्छुक अभ्यर्थी इग्नू की वेबसाइट www.ignou.ac.in पर जाकर 30 जून 2024 तक दाखिला ले सकते है
*बरसाती मौसम ही पौधारोपण के लिए उपयुक्त समय : एसडीएम*
*- एसडीएम रविन्द्र मलिक ने आमजन से किया उपमंडलवासियों से किया पौधा लगाने का आह्वान
*बेरी (झज्जर), 29 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
एसडीएम रविंद्र मलिक ने कहा कि बरसात का मौसम पौधारोपण के लिए बिल्कुल उपयुक्त समय है,ऐसे में प्रत्येक नागरिक का यह फर्ज बनता है कि वह खाली पड़ी भूमि पर ज्यादा से ज्यादा पौधरोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दे।
एसडीएम ने कहा कि प्रत्येक नागरिक को पर्यावरण संरक्षण को अपना कर्तव्य समझना चाहिए। पर्यावरण सुरक्षा और उसमें संतुलन हमेशा बना रहे इसके लिए हमें जागरूक और सचेत रहना होगा। हर प्रकार के हानिकारक प्रदूषण जैसे जल, वायु, ध्वनि, इन सब खतरनाक प्रदूषण से बचने के लिए अगर हम धीरे-धीरे भी प्रयास करें तो धरा सुंदर बन सकती है। वर्तमान समय में पर्यावरण का ध्यान रखना और संरक्षण करना हर व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि हमें पर्यावरण को हानि पहुंचाने वाली चीजों का उपयोग नहीं करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि हम सभी को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा अवश्य लगाना चाहिए ताकि पर्यावरण को स्वच्छ एवं प्रदूषण मुक्त बनाया जा सके।
*वृक्ष ऑक्सीजन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत*
उन्होंने कहा कि जब से दुनिया शुरू हुई है, तभी से इंसान और कुदरत के बीच गहरा रिश्ता रहा है। पेड़ों से एक ओर जहां पेट भरने के लिए फल-सब्जियां और अनाज, तन ढकने के लिए कपड़ा मिलता है वहीं दूसरी ओर हमें पेड़ों से जीवनदायिनी ऑक्सीजन भी मिलती है, जिसके बिना कोई एक पल भी जिन्दा नहीं रह सकता। पेड़ मनुष्य की जरूरत है, उसके जीवन का आधार है। आज लगाए गए पौधे से हमारा आने वाला कल बेहतर बनेगा। हर व्यक्ति को पौधरोपण का संकल्प लेना चाहिए। हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए ऑक्सीजन रूपी संजीवनी को सहज कर रखना होगा, जिसके लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने बहुत जरूरी हैं। उन्होंने बेरी उपमंडल वासियों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पौधे लगाने का आह्वान किया।
———-