*उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम की बैठक 16 अप्रैल बुधवार को
*झज्जर,15 अप्रैल।लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
जिला मुख्यालय स्थित बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल स्थित कांफ्रेंस हाल में मंगलवार 16 अप्रैल को उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (यूएचबीवीएन) की बैठक उपभोक्ता कष्ट निवारण फोरम के चेयरमैन की अध्यक्षता में होगी। प्रवक्ता ने बताया कि यह बैठक मंगलवार 16 अप्रैल सुबह 11 बजे से दोपहर दो बजे तक अधीक्षण अभियंता कार्यालय ऑपरेशन सर्कल झज्जर में होगी।