*जिला झज्जर को मिला दो पीएम -श्री स्कूलों का तोहफा*
*- अब बहादुुरगढ और दुजाना स्कूलों में विद्यार्थियों को मिलेगी सीबीएसई पद्धति आधारित शिक्षा*
*- जिला झज्जर में पीएम -श्री स्कूलों की संख्या बढकर हुई सात*
*- आधुनिक पद्धति पर आधारित शिक्षा से बच्चों का होगा चहुंमुखी विकास : डीसी*
*झज्जर,14 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

देशभर में शिक्षा व्यवस्था में सुधार और शिक्षा विभाग के पाठयक्रमों को तेज गति से आगे बढ़ाने के लिए ‘प्रधानमंत्री स्कूल्स फॉर राइजिंग इंडिया’ (पीएम-श्री) स्कूल बनाए गए हैं। हरियाणा की बात की जाए तो योजना के प्रथम चरण में जहां जिला झज्जर को गत वर्ष पांच स्कूलों का तोहफा मिला था,इस बार पीएम श्री स्कूलों के रूप में दो और स्कूल जिला शिक्षा विभाग के खाते में दर्ज हो गए हैं। यह जानकारी डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने गुरूवार का यहां दी। उन्होंने बताया कि शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार द्वारा दूसरे चरण में योजना के अंतर्गत बहादुरगढ़ स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय और दुजाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय को शामिल किया गया है। इन स्कूलों में नए सत्र से दाखिलों की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।
डीसी ने बताया कि गुणवत्तापरक शिक्षा मुहैया कराने के उद्देश्य से भारत सरकार द्वारा देशभर में पीएम श्री स्कूल स्थापित किए जा रहे हैं,सरकार द्वारा योजना के प्रथम चरण में जिला झज्जर को पांच स्कूलों को पीएम श्री का दर्जा मिला था, जिनमें राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय झज्जर,राकवमावि बेरी,राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय परनाला,दादरी तोय और माछरौली स्कूल शामिल हैं। गुरूवार को शिक्षा विभाग द्वारा जारी सूची में बहादुरगढ और गांव दुजाना स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शामिल किया गया है,अब जिला में पीएम श्री स्कूलों की संख्या बढक़र सात हो गई है।
*पीएम -श्री स्कूलों में बच्चों को मिलेंगी विशेष सुविधाएं*
डीसी ने बताया जिला के सभी पीएम श्री स्कूलों में नियमानुसार आधुनिक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी, इन स्कूलों में नवीनतम तकनीक, स्मार्ट कक्षा, खेल और आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा। सीबीएसई पद्धति पर आधारित इन स्कूलों में सभी छात्रों के लिए एक सुरक्षित, प्रोत्साहित करने वाले शैक्षिक वातावरण में सीखने एवं अलग अनुभव प्रदान करने वाली अच्छी ढांचागत व्यवस्था एवं समुचित संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है,ताकि विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मुहैया हो सके। इसके अलावा स्कूलों में उपस्थिति बढ़ाना तथा बुनियादी साक्षरता और संख्या ज्ञान को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया जाएगा।
*विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में पीएम-श्री स्कूल निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका*
उन्होंने बताया कि पीएम -श्री दर्जा प्राप्त स्कूलों में प्रैक्टिकल, समग्र, एकीकृत, वास्तविक जीवन की स्थितियों पर आधारित पढ़ाई कराई जाएगी। यह शिक्षकों के लिए भी काफी अहम होगा। इनमें आधुनिक सुविधाओं से युक्त पुस्तकालय, कौशल प्रयोगशाला, कंप्यूटर प्रयोगशाला, विज्ञान प्रयोगशाला आदि उपयोगी सुविधाएं होंगी। सरकार की सोच है कि नई शिक्षा नीति पर आधारित इस कांसेप्ट से विद्यार्थियों को अच्छी शिक्षा मुहैया हो सके। डीसी कैप्टन शक्ति ङ्क्षसह ने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे पीएम श्री स्कूलों का दौरा करते हुए सुविधाओं की मॉनिटरिंग करना सुनिश्चित करें।