अवैध हथियार देशी पिस्तौल के साथ एक आरोपी काबू

बहादुरगढ़ 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

सीआईए वन बहादुरगढ़ की टीम द्वारा मुस्तैदी से कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की गई है। मामले की जानकारी देते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ प्रभारी निरीक्षक जयवीर ने बताया कि सीआईए वन बहादुरगढ़ की पुलिस टीम थाना आसौदा के एरिया में मुस्तैदी से तैनात थी।उसी दौरान हमारी टीम को गुप्त सूचना मिली कि सचिन निवासी मांडोठी अवैध हथियार लिए हुए हैं और वह आज गौशाला रोड मांडोठी से होता हुआ माण्डोठी गौशाला में जाएगा। जिस सूचना पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए गौशाला रोड नहर मांडोठी के पास से एक आरोपी को काबू किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त बहादुरगढ़ श्री मयंक मिश्रा द्वारा जिला में अवैध असला रखने वाले दोषियों को पकड़ने के संबंध में विशेष रूप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिशा निर्देशों की पालना करते हुए सीआईए वन बहादुरगढ़ मे तैनात मुख्य सिपाही संदीप कुमार की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को काबू किया। पकड़े गए आरोपी की तलाशी ली गई तो उससे एक अवैध हथियार देसी पिस्तौल बरामद हुआ अवैध देशी पिस्तौल के साथ पकड़े गए उपरोक्त आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए शस्त्र अधिनियम के तहत थाना आसौदा में मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई गई।