जानलेवा हमला करने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, आरोपी से अवैध हथियार व खोल बरामद

बेरी 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना बेरी के अंतर्गत पुलिस चौकी बेरी के एरिया में बीते दिनों जानलेवा हमला करने के मामले में कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। जिस संबंध में जानकारी देते हुए चौकी प्रभारी बेरी सहायक उप निरीक्षक प्रदीप ने बताया कि प्रिंस पुत्र श्री भगवान निवासी वजीरपुर जिला झज्जर ने शिकायत देते हुए बताया कि 25 मार्च 2024 को वह अपने साथियों के साथ बेरी में होली खेलने गया था तभी वहां पर गाड़ी खड़ी करने को लेकर मेरी पवन व उसके साथियों के साथ कहासुनी हो गई जिसके बाद हम वहां से चले गए और रात को जब हम हर्बल पार्क बेरी के गेट के पास खड़े थे तभी वहां पर पवन व उसके साथी मोटरसाइकिलों पर सवार होकर आ गए। पवन ने अपने हाथ में ली हुई पिस्तौल से मेरे ऊपर फायर कर दिया जिसके बाद हम चारों गाड़ी में बैठकर वहां से गांव बेरी की तरफ भाग गए परंतु पवन व उसके साथियों ने हमारी गाड़ी का पीछा किया आगे रास्ता भीड़ा होने पर हमने अपनी गाड़ी रोक दी और मोटरसाइकिल सवार हमारे पास आ गए और उन्होंने मुझ पर चाकू से हमला कर दिया। जिस सूचना पर कार्रवाई करते हुए। आरोपियों के खिलाफ थाना बेरी में आपराधिक मामला दर्ज किया गया। उन्होंने बताया कि पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन के द्वारा उपरोक्त मामले में गहनता से कार्रवाई करने व दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के संबंध में कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त के दिए गए दिशा निर्देशों की पालना करते हुए चौकी में तैनात सहायक उप निरीक्षक जयपान की पुलिस टीम द्वारा एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया पकड़े गए आरोपी की पहचान पवन निवासी बेरी के तौर पर की गई आरोपी से वारदात में प्रयोग किया गया देसी पिस्तौल बरामद किया गया। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे अदालत झज्जर में पेश किया गया जहां से आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।