झज्जर पुलिस लाइन में त्रिवेणी व फलदार पौधे लगाकर पर्यावरण स्वच्छता का दिया संदेश
झज्जर 28 मार्च लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा
वीरवार को पुलिस लाइन झज्जर में पुलिस उपायुक्त झज्जर डॉक्टर अर्पित जैन द्वारा त्रिवेणी लगाई गई वहीं पुलिस के जवानों द्वारा फलदार वृक्ष लगाए गए। इस दौरान पुलिस उपायुक्त डॉक्टर अर्पित जैन ने त्रिवेणी लगाते हुए कहा कि अगर पृथ्वी पर पेड़-पौधे नहीं रहेंगे तो वह वीरान हो जाएगी इसलिए पेड़ों को जीवन का आधार कहा जाता है।हमे प्राकृतिक संसाधनों व पेड़ों की सुरक्षा करने के साथ-साथ पर्यावरण को स्वच्छ – बनाए रखने के लिए ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पौधे मनुष्यों के साथ-साथ सभी जीवों के जीने का भी सहारा हैं। बिना पेड़ों के पृथ्वी पर – जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती। पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की पहली प्राथमिकता होनी चाहिए। वायु प्रदूषण को कम करने के लिए अधिकाधिक पौधे लगाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि पौधारोपण करने के साथ-साथ पौधों को बचाए रखने के लिए उनकी उचित देखभाल व समय-समय पर सिंचाई भी आवश्यक रूप से की जानी चाहिए। पेड़ों की अन्धाधुंध कटाई व कमी के कारण अनेक तरह की प्राकृतिक आपदायें पृथ्वी पर विनाश मचा सकती हैं।प्राकृतिक आपदाओं तथा पर्यावरण प्रदूषण के कारण होने वाली परेशानियों को रोकने के लिए हमे ज्यादा से ज्यादा पौधे लगाने चाहिए। पुलिस उपायुक्त द्वारा पुलिस लाईन झज्जर के प्रांगण में स्थित खाली जमीन पर त्रिवेणी
लगाई गई और पर्यावरण सुरक्षा के मद्देनजर प्रत्येक व्यक्ति से एक-एक पौधा लगाने व उनकी बच्चों की तरह देखभाल व सुरक्षा करने का आह्वान किया। उन्होंने पुलिस कर्मचारियों से घर में भी किसी तरह के शुभ कार्य अथवा खुशी के अवसर पर एक पौधा अपने घर अथवा आसपास लगाने का आह्वान किया। इस दौरान पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा भी फलदार पौधे लगाए गए।उन्होंने बताया कि पुलिस लाइन में तैनात पुलिस कर्मचारियों द्वारा मेहनत व लगातार देखभाल करने से पूर्व में लगाए गए लगभग सभी पौधों को पूर्ण रूप से विकसित करने में कामयाबी हासिल की गई है। इस दौरान परिवहन शाखा प्रभारी उप निरीक्षक अजमेर सिंह, झज्जर यातायात प्रभारी उप निरीक्षक नरेश सिंधु,टीएचसी संजीत व अन्य पुलिस कर्मचारी मौजूद रहे