हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

बादली 28 जून लाईव हरियाणा ब्यूरो चीफ जयपाल लाम्बा

थाना बादली के एरिया में हुई एक व्यक्ति की हत्या के मामले में गहनता से कार्रवाई करते हुए झज्जर पुलिस की एक टीम द्वारा दो आरोपियों को जो अन्य किसी आपराधिक मामलों में नीमका जेल फरीदाबाद व तिहाड़ जेल दिल्ली जेल में बंद थे को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर अदालत बहादुरगढ़ में पेश करके दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।मामले की जानकारी देते हुए थाना बादली प्रबंधक निरीक्षक राकेश ने बताया कि सुंदर पाल पुत्र सरदार निवासी बादली ने शिकायत देते हुए बताया कि 10 दिसंबर 2022 को मेरे लड़के के पास पाहसौर कंपनी से चेतन का फोन आया चेतन ने बताया की गाड़ी खाली करने को लेकर दीपक व रवि से विवाद हो गया है। इसके बाद मेरा लड़का शाम को लाडपुर मोड़ बादली अपनी दुकान पर आ गया और मैं दुकान से घर चला गया कुछ समय बाद मुझे पता चला कि मेरे लड़के मोहन वीर को आज्ञात लोगों ने गोली मार दी है। और उसे इलाज के लिए गुड़गांव हॉस्पिटल में ले जाया गया है। उपरोक्त वारदात की सूचना पर थाना बादली में दोषियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया था। जिस पर कार्रवाई करते हुए थाना बादली की पुलिस टीम ने मामले में दो आरोपियों को अदालत बहादुरगढ़ पेश करके माननीय अदालत के आदेश अनुसार दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। उन्होंने बताया कि आपराधिक मामलों पर शीघ्रता से कार्रवाई करने तथा मामले के दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ने के संबंध में पुलिस उपायुक्त झज्जर श्री शशांक कुमार सावन द्वारा विशेष रुप से कड़े दिशा निर्देश दिए गए थे। पुलिस उपायुक्त झज्जर के दिशा निर्देश अनुसार कार्रवाई करते हुए हत्या के उपरोक्त मामले पर गहनता से कार्रवाई करते हुए थाना बादली में तैनात उप निरीक्षक सत्यवीर सिंह की टीम द्वारा उपरोक्त मामले में दो आरोपी जसवीर निवासी पेलपा व राहुल निवासी बेरी को बहादुरगढ़ कोर्ट से पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है