अंतरराष्ट्रीय दिवस पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित: डीसी
झज्जर, 20 जुलाई
डीसी श्याम लाल पूनिया ने कहा कि महिला एवं बाल विकास विभाग, हरियाणा ने सभी विभागों से उत्कृष्ट महिला कर्मचारियों के नामों के लिए सिफारिश करने के निर्देश दिये हैं। जिन महिलाओं ने अनुकरणीय कार्य, विशेष रूप से नैतिक साहस के मामलों का कार्य किया है, की सिफारिश करते हुए उनके समर्थन में पूर्ण दस्तावेजों के साथ, विभाग को 29 अक्टूबर, 2021 तक भेजे जाने की बात कही है।
डीसी पूनिया ने बताया कि प्रत्येक वर्ष 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्धि हासिल करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया जाता है। इसी कड़ी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से आवेदन मांगे गए हैं। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के नामों की सिफारिश विभागों द्वारा की जाएगी उन महिलाओं द्वारा कार्यालय की जिम्मेदारियों के अलावा वांछित उपलब्धियां हासिल की गई होनी चाहिएं। उन्होंने बताया की इनमें से चयनित महिलाओं को आगामी वर्ष 8 मार्च 2022 को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर राज्य स्तरीय समारोह में सम्मानित किया जायेगा।
——————-

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 13 =