Author: haryanalivenews@gmail.com

हरियाणवी संस्कृति के कायल हुए जी-20 डेलिगेशन- हाथ जोड़कर बोले हरियाणा इज वैैरी गुड, थैक्यू हरियाणा झज्जर, 04 मार्च। जयपाल लाम्बा – – – – – – – – – एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक में भाग लेने गुरूग्राम आया हुआ जी-20 डेलिगेशन शनिवार को प्रतापगढ़ फार्म पहुचा, जहां विदेशी मेहमानों का हरियाणवी संस्कृति का प्रतीक पगड़ी पहनाकर और तिलक लगाकर स्वागत किया गया। अढ़ाई घंटे तक रूके विदेशी प्रतिनिधियों का शिष्टमंडल झज्जर के प्रतापगढ़ फार्म से सुखद अनुभव लेकर थैक्यू हरियाणा कहते हुए वापिस लौट गया। स्मरण रहे भारत में एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की पहली बैठक के मेजबान हरियाणा को लेकर विभिन्न देशों से आए प्रतिनिधि प्रतापगढ़ में मिले आदर सत्कार व यहां की संस्कृति से बेहद खुश नजर आए। विदेशी प्रतिनिधियों ने अपने शब्दों से फार्म पर लोगों से सम्मान व सत्कार की प्रशंसा करते हुए खुशी जताई।
जी -20 डेलिगेशन ने मोटे अनाज की स्टालों का भी लिया जायजा
जी -20 डेलिगेशन ने प्रतापगढ फार्म पर हरियाणी सभ्यता और संस्कृति को अपने अंदर सहेजे हुए पारंपरिक यंत्रों को देखा और उनके बारे में जानकारी भी ली। फार्म के परिसर में मोटे अनाज के तौर मुंगफली,बाजरा,चना,जौ,मूंग सहित अनेक मिलेटस का न केवल स्वाद चखा,साथ ही उनके फायदों से भी रूबरू हुए। इस बार चालु वर्ष को केंद्र सरकार के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय पोषक अनाज वर्ष के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा की गई घोषणा के अनुसार वर्ष 2023 अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। मिलेटस की स्टाल पर मौजूद सभी प्रकार के मोटे अनाज की सराहना करते विदेशी मेहमान नजर आए।

पीतल की टोकनी,गिलास और पुराने बर्तनों देखकर खुश हुए मेहमानप्रतापगढ फार्म के दौर पर आए विदेशी मेहमान हरियाणवी सभ्यता के प्रतीक पुराने बर्तनों जैसे पीतल की टोकनी,गिलास,थाली,कटोरी,चम्मच सहित अनेक बर्तनों…

प्रतापगढ़ फार्म में आज हरियाणवी संस्कृति से रूबरू होंगे जी-20 के डेलिगेट्स- डी सी कैप्टन शक्ति सिंह व एसपी वसीम अकरम ने रूट व अन्य तैयारियों का लिया जायजा—— लाईव हरियाणा जयपाल लाम्बा – – – – – – – हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत का आनंद लेंगे जी-20 डेलिगेट अस झज्जर,03 मार्च। प्रशासन की ओर से प्रतापगढ़ फार्म में शनिवार 4 मार्च को जी-20 देशों के प्रतिनिधि मंडल के आगमन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने अधिकारियों के साथ विदेशी मेहमानों के प्रस्तावित रूट से लेकर प्रतापगढ़ फार्म में की गई सभी तैयारियों का मौके पर जायजा लिया।डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने बताया कि प्रतापगढ़ फार्म पर विदेशी मेहमानों के लिए हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ फार्म में हरियाणवी संस्कृति से रूबरू कराने वाली हर एक्टिविटी को आकर्षक बनाया गया है। विदेशी मेहमानों को हरियाणा की सभ्यता, संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाजों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा । उन्होंने कहा कि गुरूग्राम मार्ग को प्रतापगढ़ फार्म से जोड़ने वाले लिंक मार्गों को दुरस्त करने के साथ-प्रस्तावित रूट को साफ सुथरा बनाया गया है।डी सी ने कहा कि पिछले तीन दिनों से गुरूग्राम मेंं चल रहे जी-20 सम्मेलन में विभिन्न देशों के डेलिगेट भाग ले रहे हैं। हरियाणा सरकार ने डेलिगेटस् को हरियाणवी संस्कृति व धरोहरों से रूबरू कराने के लिए झज्जर के निकट प्रतापगढ़ का दौरा निर्धारित किया है। प्रतापगढ़ फार्म पर मेहमानों के लिए हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत की व्यवस्था की गई है। मेहमानों का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत होगा।डीसी ने कहा कि सभी जिलावासियों का फर्ज बनता है कि इस दौरान अपने गांव व शहर और फार्म के आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएं रखें। तैयारियों का जायजा लेते हुए डी सी ने कहा कि जी-20 डेलिगेट का झज्जर दौरा होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है। प्रतापगढ़ फार्म प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों से तैयारियों को लेकर फीड बैक लिया और अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।फार्म पर हरियाणवी संस्कृति के प्रतीक मूढा,पीढी,खाट, चरखा,खेती से जुड़े उपकरण बनेंगे,बूंगा, बिटोड़ा, पनघट का कुआ आदि से रूबरू होंगे विदेशी मेहमान जी-20 डेलिगेट के आगमन को लेकर प्रतापगढ फार्म पर उक्खल,मूसल,मूढ़ा,पीढी,चक्की आदि पारंपरिक यंत्रों को सजाया गया है, जिससे मेहमानों को हरियाणी सभ्यता से अवगत कराया जा सकेगा। इसके अलावा बैलगाड़ी सवारी,ट्रैक्टर सवारी,ऊंट की सवारी,कृषि संबंधी प्रदर्शनी, पनघट का कुंआ,मंदिर,पंचवटी, वाटिका,हरियाणवी लोकशैली में गायन व नृत्य, सहित अनेक विधाओं से भी रूबरू कराया जाएगा। प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फौगाट ने डी सी को बताया कि डेलिगेट के आगमन पर हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद फार्म का दौरा होगा । लंच की व्यवस्था की गई है जिसमें शुद्घ हरियाणवी व्यंजन होंगे।
इस मौके पर एडीसी सलोनी शर्मा,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अमित यशवर्धन, ,एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार,सीटीएम परवेश कादियान,डीआईपीआरओ सतीश कुमार,कार्यकारी अभियंता सचिन कुमार, बीडीपीओ युद्धवीर सिंह सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।——————————

जी 20 डेलीगेट्स के स्वागत के लिए झज्जर पूरी तरह से तैयार।प्रतापगढ फार्म में स्वागत की विशेष तैयारियां शुरू – – – – – लाईव हरियाणा जयपाल लाम्बा – – – –

जी 20 डेलीगेट्स के स्वागत के लिए झज्जर पूरी तरह से तैयार। प्रतापगढ़ फार्म में स्वागत की विशेष तैयारियां शुरू। हरियाणवी संस्कृति और हरियाणवी खानपान से जी 20 डेलीगेट का…

जी-20 डेलिगेट का प्रतापगढ़ फार्म पर होगा जोरदार स्वागत : डीसी डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने जी-20 डेलिगेट के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रतापगढ़ फार्म का किया निरीक्षण झज्जर, 28 फरवरी. जयपाल लाम्बा ।जी-20 देशों के डेलिगेट के प्रस्तावित झज्जर दौरे को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां जोरों से चल रही हैं। चार मार्च को झज्जर मुख्यालय के साथ सटे प्रतापगढ़ फार्म में विदेशी मेहमानों के लिए तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। डीसी कैप्टन शक्ति सिंह ने मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ प्रतापगढ़ फार्म में चल रही तैयारियों का जायजा लिया और अधिकारियों को जरूरी दिशा -निर्देश दिए।
तैयारियों का जायजा लेते हुए डी सी कैप्टन शक्ति सिंह ने कहा कि जी-20 डेलिगेट का झज्जर दौरा होना हम सभी के लिए गर्व और गौरव की बात है,जिसके लिए सभी तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाए।उन्होंने कहा कि विदेशी मेहमानों को हरियाणा की संस्कृति, संस्कार, रीति-रिवाजों से रूबरू होने का अवसर मिलेगा । उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग को दुरुस्त करने के साथ-प्रस्तावित रूट को साफ सुथरा बनाया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि प्रस्तावित सड़क मार्ग औैर प्रतापगढ़ फार्म पर होने वाली तैयारियों को समयबद्ध तरीके से पूरा करें।डी सी ने बताया कि गुरूग्राम मेंं आयोजित जी-20 सम्मेलन से डेलिगेट का हरियाणवी संस्कृति व धरोहरों से रूबरू होने के लिए झज्जर के निकट प्रतापगढ़ का दौरा प्रस्तावित है,जोकि संभवत चार मार्च होगा। उन्होंने कहा कि जिला झज्जर की तरफ से प्रतापगढ़ फार्म पर मेहमानों के लिए हरियाणवी भोजन के साथ हरियाणवी संगीत की व्यवस्था की गई है। मेहमानों का हरियाणवी परंपरा के अनुसार स्वागत होगा। डीसी ने कहा कि सभी जिलावासियों का फर्ज बनता है कि इस दौरान अपने गांव व शहर और फार्म के आस-पास के क्षेत्र को साफ सुथरा बनाएं रखें। उन्होंने प्रतापगढ़ फार्म प्रबंधन से जुड़े प्रतिनिधियों से तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया और अधिकारियों के साथ तैयारियों को अंतिम रूप देने के निर्देश दिए।
प्रतापगढ़ फार्म के संचालक प्रदीप फौगाट ने डी सी को बताया कि डेलिगेट के आगमन पर हरियाणवी पगड़ी बांधकर स्वागत किया जाएगा। उसके बाद फार्म का दौरा होगा । लंच की व्यवस्था की गई है जिसमें शुद्घ हरियाणवी व्यंजन होंगे।
इस मौके पर उनके साथ एसडीएम झज्जर रविंद्र कुमार,सीटीएम परवेश कादियान, डीआईपीआरओ सतीश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारीगण मौजूद रहे।

विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने बैठक के दौरान

02 मार्च, 2023 वीरवार➖➖➖➖➖ ♨️मुख्य समाचार ◼️भारत की अध्यक्षता में जी-20 के विदेश मंत्रियों की बैठक औपचारिक रूप से आज दिल्ली में शुरू होगी ◼️विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर ने…

*झज्जर ब्रेकिंग – मंत्री के सामने उठा नगरपरिषद का बड़ा घोटाला

स्विपिंग मशीन से हर दिन कराना था 12 घंटे काम,होनी थी 30 किलोमीटर सड़क साफ शहर की सफाई में ही अधिकारियों ने कर लिए लाखों के वारे न्यारे कम्पनी के…

आज दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा——जयपाल लाम्बा

आज दोपहर 3.30 बजे चुनाव आयोग करेगा 5 राज्यों के विधानसभा चुनाव को लेकर कुछ महत्वपूर्ण घोषणा।

ब्रेकिंग् झज्जर शनिवार – – – – जयपाल लाम्बा
नो वेक्सिनेशन नो इंट्री..
जिला सचिवालय में बिना वेक्सिनेशन के नो इंट्री
बढ़ते कोविड को लेकर झज्जर जिला प्रशासन अलर्ट

ब्रेकिंग् झज्जर शनिवार – – – – जयपाल लाम्बा नो वेक्सिनेशन नो इंट्री.. जिला सचिवालय में बिना वेक्सिनेशन के नो इंट्री बढ़ते कोविड को लेकर झज्जर जिला प्रशासन अलर्ट सचिवालय…

चंडीगढ़- हरियाणा में 133766 स्कूली छात्रों को वैक्सीन:4 दिनों में राज्य के 4.07 लाख से ज्यादा बच्चों को लगी डोज; कोविड केयर सेंटर बनाने के आदेश

Live हरियाणा :——–08 जनवरी, शनिवार जयपाल लाम्बा चंडीगढ़: गुरुग्राम, फरीदाबाद सहित हरियाणा में गरीब मेधावी बच्चों के लिए 500 संस्कृति माडल स्कूल खोलेगी सरकार पंचकूला: एक्शन मोड में हरियाणा के…

मकर राशि के व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी. – – – – – – – – आज का राशिफल*
08 जनवरी 2022 , शनिवार

〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰〰 *आज का राशिफल* *08 जनवरी 2022 , शनिवार* मेष🐐 (चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, अ)आज का दिन सामान्य रहेगा ।संतान की ओर से कोई शुभ समाचार…