कांग्रेस ने वीर- शहीदों के इतिहास को छुपाने का किया पाप: धनखड़
— प्रदेश अध्यक्ष धनखड़ और शिक्षा मंत्री कवंर पाल गुज्जर ने किया जगाधरी शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा को संबोधित
— तिरंगा यात्रा में उमड़ा देश भक्तों का सैलाब, कई किलोमीटर तक तिरंगे ही तिरंगे नजर आए
— भारत माता और शहीदों के जयकारों से गूंजा जगाधरी का आसमान
जगाधरी, 7 अगस्त जयपाल लाम्बा। कांग्रेस ने आजादी के आंदोलन के दौरान मां भारती के वीर शहीदों की शहादत के गौरवशाली इतिहास को छुपाने का पाप किया है। आज मुझे जगाधरी की शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में बहुत वेदना के साथ यह कहते हुए दुख होता है कि कांग्रेस द्वारा आजाद हिंद फौज की वीरता के इतिहास और महत्वपूर्ण तारीखों को भी छुपाया गया। देश की जनता इस पाप के लिए कांग्रेस को कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने जगाधरी में आयोजित शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब को संबोधित करते हुए यह बात कही। प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने भारत माता के जयकारों के साथ शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में पंहुचे हजारों देशभक्तों का स्वागत किया। तिरंगा यात्रा में हजारों की सख्यां में युवा शक्ति, किसान, महिलाएं तिरंगे लिए भागीदार बनी। कई किलोमीटर तक तिरंगे ही तिरंगे ही नजर आए।
धनखड़ ने कहा कि प्रदेश भाजपा आजादी के आंदोलन से लेकर अभी तक मां भारती के वो वीर सपूत, जो तिरंगे के लिए जिए, तिरंगे के लिए शहीद हुए,जिन्होंने तिरंगे की आन -बान- शान के लिए अपना सर्वोच्य बलिदान दिया, उन वीरों की शहादत को सम्मान और अमर करने के लिए तिरंगा यात्रा प्रदेश भर में आयोजित की जा रही है। उन्होंने कहा कि कितने युवा जानते है कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आजाद हिंद फौज ने 30 दिसंबर 1943 की कड़क ठंड में ही अंडेमान निकोबार को अंग्रेजों से आजाद करा लिया था। ऐसे ही आजादी के आंदोलन में हुए अनेक बलिदानों और शहादत को छुपाया गया। धनखड़ ने कहा कि आजादी के आंदोलन तथा आजादी के बाद 1962 में चीन, 1965 व 1971 में पाकिस्तान के साथ हुए युद्घों में हमारे शहीद वीरों को उचित सम्मान तक नहींं दिया गया। कांग्रेस पार्टी ने एक ही परिवार को सारा श्रेय देने का काम किया। कांग्रेस ने अपने मनमाफिक इतिहास लिखा। देश में कोई भी संस्थान बने, भवन बने, एयरपोर्ट बने, खेल स्टेडियम बने बस एक की परिवार के नाम होता था। अब देश में राष्टï्रभक्त मोदी की सरकार है। अब वीरों का सम्मान हो रहा है, उनकी शहादत को नमन किया जा रहा है और वीरता के गौरवशाली इतिहास को सावर्जनिक किया जा रहा है और आगे भी पूरा मान सम्मान दिया जाएगा । अटल बिहारी वाजपेयी सरकार ने वीर शहीदों को सम्मान देने का काम शुरू किया था, अब मोदी सरकार इसको आगे बढ़ा रही है।
मेजर ध्यान खेल रत्न अवार्ड ऐतिहासिक निर्णय -बोले धनखड़
धनखड़ ने कहा कि खेल रत्न का नाम मेजर ध्यान चंद खेल रत्न करने का फैसला ऐतिहासिक निर्णय है। इस निर्णय का हम स्वागत करते हैं। पीएम मोदी ने जनभावनाओं का सम्मान करते हुए खेलों के सबसे बड़े खेल सम्मान का नाम देश के महान एवं देश भक्त खिलाड़ी मेजर ध्यान चंद के नाम पर किया है। इस निर्णय से खिलाडिय़ों व सैनिकों का मान सम्मान बढ़ेगा। पूरे देश में इस निर्णय की प्रशंसा हो रही है।
— 15 अगस्त को ग्राम गौरव पट्ïटों पर पुष्पाजंलि
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ ने आजादी के पावन पर्व यानि 15 अगस्त को गांवों में बने ग्राम गौरव पट्ïटों पर पुष्पाजंलि करने का आहवान किया है। धनखड़ ने कहा कि ग्राम गौरव पट्ïटों पर वीर-शहीदों के नाम अंकित है। इसलिए हमारा सभी का दायित्व बनता है कि आजादी के पावन पर्व पर सभी ग्रामीण मिलकर अपने वीर शहीदों को पुष्प अर्पित कर नमन करें। इससे युवा पीढ़ी को देश भक्ति की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता भी इस नेक कार्य में सहभागी बनेंगे।
— तिरंगा यात्रा से युवा पीढ़ी को मिलेगी पे्ररणा : शिक्षा मंत्री
प्रदेश के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुज्जर ने शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा में पंहुचे हजारों देश भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि तिरंगा यात्रा में उमड़े जन सैलाब ने दिखा दिया है कि जगाधरी के युवाओं में देश भक्ति का जज्बा , जुनून और जोश किसी से कम नहीं है। देश की आजादी के संघर्ष से लेकर और आजादी के बाद मां भारती की सुरक्षा करने में जगाधरी-यमुनानगर के बहादुरों ने बढ़-चढ़कर योगदान दिया है। शहीद सम्मान तिरंगा यात्रा निश्चित रूप से युवा शक्ति में देश भक्ति की नई लहर पैदा करेगी। पार्टी अध्यक्ष औम प्रकाश धनखड़ की इस पहल की प्रंशसा करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा के लिए राष्टï्र पहले और पार्टी बाद मेंं है। इस तिरंगा यात्रा ने यह सिद्घ कर दिया है। तिरंगा यात्रा शहीदों को सम्मान के साथ साथ देश, समाज और आपसी भाई चारे को मजबूत करने का काम करेगी। तिरंगा यात्रा मेंं घनश्याम दास अरोड़ा, मेयर मदन चौहान, व्यापारी कल्याण बोर्ड के चैयरमैन रामनिवास गर्ग, जिला अध्यक्ष राजेश सपरा, कृष्ण सिंघला, कपिल सहित हजारों की सख्यां में युवा शक्ति, किसान, महिलाएं, पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen + six =